Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद का सपना पहले पीएम मोदी ने तोड़ा, अब नीतीश भी तोड़ेंगे
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधकर कहा कि जनता का आशीर्वाद मोदी जी के साथ है, विपक्ष केवल सपना देख रहा है। इस दौरान उन्होंने विकास के मुद्दे पर नीतीश कुमार की तारीफ भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर कांग्रेस और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में जनता का जो जनादेश है, वह स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। देश की जनता ने 293 सीटों के साथ अपना निर्णय बता दिया है, लेकिन कांग्रेस और राजद अब भी सपनों में जी रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव बोले- वक्फ बिल पर सीएम नीतीश चुप हैं, जदयू, भाजपा और आएसएस के बारे में ऐसा कहा
सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार लगातार विकास के पथ पर कार्य कर रहे हैं, अब बिहार की जनता का नजरिया भी साफ हो चुका है। अब राज्य के लोग केवल विकास की बात करते हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
#WATCH | Patna: Bihar Deputy CM Samrat Choudhary says, "In India's democracy, the people's mandate has given 293 seats. The Congress party and RJD are dreaming, but the people's blessings are with Prime Minister Modi... The way Nitish Kumar has consistently worked, it is clear… pic.twitter.com/hEEL75iJGZ
— ANI (@ANI) April 5, 2025
डिप्टी सीएम ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने देखा कि लालू यादव सदन के अंदर क्या बोलते हैं और बाहर आकर क्या कहते हैं। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि लालू यादव ने सत्ता में रहते हुए गरीबों का पैसा लूटा और जनता के विश्वास को तोड़ा।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को फिर लगा झटका, अब इस जिले के सात नेताओं ने दिया इस्तीफा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.