फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Amarpur banka murder case bihar news

Bihar News : युवक की गोली मार हत्या; बांका में जमीन विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया

Tue, 19 Aug 2025 09:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 19 Aug 2025 09:44 AM IST
सार

Bihar News : बिहार के बांका में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। गोली मारकर युवक की हत्या की गई। अस्पताल पहुंचने तक का वक्त नहीं मिला।

विज्ञापन
Amarpur banka murder case bihar news
अमरपुर में हत्या के बाद मचा हंगामा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहम्मद अब्बास के बेटे मोहम्मद शारिक आलम उर्फ चुन्ना के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, अपराधियों ने शारिक आलम को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

Amarpur banka murder case bihar news
शारिक की हत्या से अमरपुर में सनसनी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जमीन विवाद में शारिक की हत्या, गांव में दहशत
परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा था और उसी दुश्मनी की वजह से शारिक की हत्या की गई है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने पर अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed