फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Village Srotiupura Devoid of Basic Amenities

मध्यप्रदेश: राजधानी भोपाल से सटे गांव में खुले में शौच को मजबूर लोग

Fri, 19 Jul 2019 02:11 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 19 Jul 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Village Srotiupura Devoid of Basic Amenities
भोपाल सरोतीपुरा गांव - फोटो : ANI

भोपाल के पास बसे सरोतीपुरा गांव में बुनियादी सुविधाओं का आभाव है। बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए गांव तरस रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि गांववासियों के पास पीने का पानी तक नहीं है। 2017 में भोपाल को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया था। जबकि सरोतीपुरा में लोग आज भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


गांव में करीब 500 लोग रहते हैं। जो बुनियादी सुविधाओं के आभाव में अपने जीवन से लड़ रहे हैं। आलम यह है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गांववासियों को दो किलोमीटर पैदल चल कर जाना पड़ता है, और अगर मरीज चलने की हालत में ना हो तो उसे चारपाई पर अस्पताल ले जाने के आलावा कोई चारा नहीं बचता। क्योंकि गांव में सड़क भी नहीं है।  
विज्ञापन

 
राज्य में चल रहे "आपका प्रशासन, आपके द्वार" प्रोग्राम के तहत जिला अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को गांव पहुंच कर लोगों की सुध ली। जिला पंचायत निरीक्षक दिलीप शिंदे का कहना है कि गांव में प्रमुख समस्या यह है कि यहां पर सड़कें नहीं है। कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें पेंशन मिलनी चाहिए पर नहीं मिल रही है। मैंने अपने सचिव को इस मामले में जल्द कारवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed