{"_id":"5969ebf04f1c1bf3178b4b68","slug":"bajrang-dal-leader-released-from-the-police-station-by-their-activist","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगदल की गुंडागर्दी, थाने में घुस अपने नेता को करवाया आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगदल की गुंडागर्दी, थाने में घुस अपने नेता को करवाया आजाद
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sat, 15 Jul 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल का गुंडागर्दी का एक नया मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों ने अपनी गुंडागर्दी के दम पर नेता को पुलिस की गिरफ्त से आजाद करवा लिया।
विज्ञापन
दरअसल शराब पीकर पुलिस से मारपीट के आरोप में पकड़े गए बजरंग दल के नेता कमलेश ठाकुर को छुड़वाने के लिए उनके समर्थकों ने हबीबागंज थाने पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, 30-40 समर्थकों ने मिलकर बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक कमलेश ठाकुर को न सिर्फ गिरफ्त से छुड़वाया बल्कि सड़क पर चक्का जामकर उन्हें कंधे पर उठाकर शोर-शराबा भी करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, देर रात भोपाल के 10 नंबर मार्केट में शराब पी रहा थे जब पुलिस ने इस बात पर आपत्ति जताई तो वह गाली गलौच करने लगे। वह इतने पर ही नहीं रूके और एक पुलिसकर्मी का कॉलर भी पकड़ लिया।
वहीं इस पूरे मामले में ठाकुर ने कहा कि वह मार्केट में खरीददारी करने आए थे लेकिन वहां मुझे गिरफ्तार कर लिया गया जब मैंने पुलिस से वजह जाननी चाही तो उन्होंने इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई।
