{"_id":"63a31b07c3dc77700b0747d3","slug":"tata-is-also-preparing-to-bring-hydrogen-powered-car-company-can-show-prototype-at-auto-expo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hydrogen Car: टाटा भी कर रही हाइड्रोजन से चलने वाली कार लाने की तैयारी, ऑटो एक्सपो में मिल सकती है झलक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hydrogen Car: टाटा भी कर रही हाइड्रोजन से चलने वाली कार लाने की तैयारी, ऑटो एक्सपो में मिल सकती है झलक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 21 Dec 2022 08:18 PM IST
सार
टाटा मोटर्स की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक के बाद हाइड्रोजन से चलने वाली कार लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी अगले साल इसकी जानकारी दे सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार नई तकनीक पर फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी हाइड्रोजन से चलने वाली कारों को भी लाने का काम कर रही है। इसकी जानकारी कंपनी अगले साल ऑटो एक्सपो में दे सकती है।
कंपनी लाएगी हाइड्रोजन वाली कार
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा मोटर्स की ओर आने वाले समय में हाइड्रोजन से चलने वाली कारें भी पेश की जा सकती हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई है। अपने संदेश में कंपनी ने कहा कि टेलपाइप उत्सर्जन को कम करते हुए नए युग के वाहनों को लाने के लिए, टाटा मोटर्स प्रतिबद्ध है। कंपनी इसकी पूरी जानकारी ऑटो एक्सपो 2023 में देगी। उम्मीद की जा रही है कि ऑटो एक्सपो में कंपनी हाइड्रोजन से चलने वाली कार का प्रोटोटाइप मॉडल शोकेस कर सकती है।
कंपनी की ओर से अपनी कारों को लगातार बेहतर किया जा रहा है। टाटा सफारी, हैरियर, टिगोर, टियागो, अल्ट्रोज, पंच जैसी कारें इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। एनसीएपी की ओर से किए गए क्रैश टेस्ट में कंपनी की कारों ने सुरक्षा के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा कंपनी तकनीक और प्रदूषण को कम करने पर भी ध्यान दे रही है।
देश में अगर इलेक्ट्रिक वाहनों की बात करें तो टाटा मोटर्स का 90 फीसदी बाजार पर कब्जा है। कंपनी की ओर से नेक्सन, टिगोर जैसी इलेक्ट्रिक कारों को देश में काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ समय पहले ही दस लाख रुपये से कम कीमत पर टियागो इलेक्ट्रिक को भी पेश किया है। जिसे पेश किए जाने के बाद से ही बड़ी संख्या में बुकिंग मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।