सोमवार को दिल्ली में सियाम की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फ्लेक्स फ्यूल तकनीक से चलने वाले वाहनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि फ्लेक्स फ्यूल से प्रदूषण में काफी कमी लाई जा सकती है। इसी के साथ इससे कच्चे तेल के दाम में आने वाले उतार-चढ़ाव से भी बचा जा सकता है।
फ्लेक्स फ्यूल को है अपनाने की जरूरत
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लेक्स फ्यूल को अपनाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि देश में 40 फीसदी प्रदूषण सिर्फ जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों से होता है। गडकरी ने कहा कि अगर देश में फ्लेक्स फ्यूल से वाहनों को चलाया जाए तो इससे प्रदूषण तो कम होगा ही साथ ही कच्चे तेल के दाम में आने वाले उतार-चढ़ाव से भी काफी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि देश में जल्द से जल्द फ्लेक्स फ्यूल वाले वाहन आएंगे जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Cars: टोयोटा की राह पर चली मारुति, फ्लेक्स फ्यूल वाली कारों पर किया यह एलान
ई-20 के लिए तय की डेडलाइन
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देश में ईथेनॉल वाले पेट्रोल को बड़ी मात्रा में बनाने की क्षमताओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही सरकार ने 20 फीसदी ईथेनॉल वाले पेट्रोल को देशभर में शुरू करने समयसीमा को भी तय किया है। उनके मुताबिक साल 2023 से पूरे देश में 20 फीसदी ईथेनॉल वाला पेट्रोल मिलने लगेगा।
यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
ऑटो सेक्टर से मिल रहा रोजगार
4 of 5
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर के जरिए रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो सेक्टर देश में करीब चार करोड़ लोगों को रोजगार देता है। इस सेक्टर से ही सरकार को अधिकतम जीएसटी का भुगतान भी किया जाता है। इसके साथ ही देश में ऑटो कंपोनेंट्स के निर्यात की भी अपार संभावनाएं हैं।
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
मैं हूं सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण व्यक्ति
5 of 5
एक्सप्रेस वे और नेशनल हाइवे पर बढ़ेगी स्पीड लिमिट
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में उन्होंने वाहन निर्माताओं से कहा कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से मैं आप सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण व्यक्ति हूं। क्योंकि मेरे पास एनएचएआई भी है। जिसके जरिए देश की सड़कों को बेहतर किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनका मंत्रालय देश में 27 नए एक्सप्रेस वे का निर्माण कर रहा है। जिसका सीधा फायदा ऑटोमोबाइल सेक्टर को होगा।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल