फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Jimny 5-Door SUV: मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर की तस्वीर हुई लीक, ऑटो एक्सपो 2023 में करेगी ग्लोबल डेब्यू

Wed, 21 Dec 2022 06:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Jimny 5-Door SUV Spy Images Leaked Know Launch Details News in Hindi
Maruti Jimny 5 door - फोटो : Instagram/Deepak Thakur
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी Jimny (जिम्नी) एसयूवी के पांच दरवाजों वाले वर्जन को जल्द लॉन्च कर सकती है। मारुति की यह एसयूवी भारतीय बाजार में महिंद्रा थार, फोर्स गुरखा जैसी एसयूवी को टक्कर दे सकती है। Maruti Jimny 5-door SUV के अगले साल ऑटो एक्सपो में डेब्यू करने की उम्मीद है। पांच दरवाजों वाली जिम्नी को पहले भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, पहली बार इस एसयूवी को बिना ढंके हुए रूप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जो भारत में इसके डेब्यू की ओर इशारा करता है। मारुति सुजुकी की इस आगामी एसयूवी की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों से इसके बारे में  कुछ अहम डिटेल्स सामने आई हैं। 
Maruti Suzuki Jimny 5-Door SUV Spy Images Leaked Know Launch Details News in Hindi
Maruti Jimny 5 door - फोटो : For Reference Only
एसयूवी गेम को आगे बढ़ाने की अपनी कोशिशों के तहत, मारुति सुजुकी अगले साल नए मॉडल पेश करने के लिए तैयार है। उनमें से कम से कम दो अगले महीने आगामी ऑटो एक्सपो 2023 में पेश होने जा रहे हैं। उनमें से एक इसके लोकप्रिय जिम्नी एसयूवी का 5-डोर वर्जन होने की उम्मीद है। इस ऑफ-रोडर एसयूवी का एक छोटा 3-डोर वर्जन है जिसे इस समय सुजुकी के कुछ वैश्विक बाजारों में बेचा जाता है। इसे संभावित ग्राहकों से प्रतिक्रिया लेने के लिए साल 2020 में ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। हालांकि इस बार, मारुति जिम्नी के लंबे वर्जन के बारे में गंभीर है और जल्द ही भारत में लॉन्च की योजना बना रही है। 
Maruti Suzuki Jimny 5-Door SUV Spy Images Leaked Know Launch Details News in Hindi
Maruti Suzuki Jimny 5-door - फोटो : Instagram/indra_fathan
हाल ही में स्पॉट किया गया पांच दरवाजों वाला मॉडल अपने आइकॉनिक काइनेटिक येलो बॉडी कलर और मैचिंग डोर हैंडल में आता है। बड़े व्हील आर्च, बंपर, ओआरवीएम और साइड क्लैडिंग सभी काले प्लास्टिक में दिए गए हैं। टेस्टिंग मॉडल से यह भी पता चलता है कि एसयूवी के किनारे में कोई टेललाइट नहीं लगेगी। इसके बजाय, उन्हें बंपर के अंदर नीचे की तरफ रखा गया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह जिम्नी 5-डोर का प्रॉडक्शन वर्जन है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Jimny 5-Door SUV Spy Images Leaked Know Launch Details News in Hindi
Maruti Suzuki Jimny 5-door - फोटो : Instagram/indra_fathan
जिम्नी 3-डोर एसयूवी का लंबा व्हीलबेस वर्जन होने के कारण, 5-डोर मॉडल के अंदर ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है। व्हीलबेस लगभग 2,500 मिमी होने की उम्मीद है, जो छोटे वर्जन की तुलना में कम से कम 300 mm ज्यादा है। एसयूवी की कुल लंबाई 4 मीटर से कम रहने की संभावना है। पीछे के दरवाजे के हैंडल बगल में खुलेंगे, जो तीसरी पंक्ति में जंप सीट्स की ओर इशारा करते हैं। दूसरी पंक्ति में बेंच सीट्स होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Jimny 5-Door SUV Spy Images Leaked Know Launch Details News in Hindi
Maruti Suzuki Jimny 5-door - फोटो : For Reference Only
मारुति जिम्नी में नई पीढ़ी के K15B सीरीज इंजन मिलने की संभावना है। इंजन के 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ आने की संभावना है। एक स्टैंडर्ड वर्जन के अलावा, प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए हाल ही में लॉन्च किए गए AllGrip फोर-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी की पेशकश करने की भी उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed