फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Discount: अगस्त में मारुति की कारों को खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट

Wed, 09 Aug 2023 12:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 09 Aug 2023 12:33 PM IST
सार

मारुति की ओर से अगस्त महीने में एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
maruti offers huge discount on their arena dealership models in august 2023, wagon r swift s presso celerio
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से एरिना डीलरशिप की कारों पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त महीने में किस कार पर कंपनी की ओर से कितना डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

maruti offers huge discount on their arena dealership models in august 2023, wagon r swift s presso celerio
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
वैगन आर
मारुति वैगन आर के सभी मैनुअल वैरिएंट्स पर कंपनी की ओर से अगस्त महीने में 54 हजार रुपये के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। एलएक्सआई और वीएक्सआई सीएनजी वैरिएंट पर ही 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक्सचेंज करने पर 20 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। अन्य सभी मैनुअल और एएमटी वैरिएंट पर भी 25 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। वैगन आर की एक्स शोरुम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
maruti offers huge discount on their arena dealership models in august 2023, wagon r swift s presso celerio
मारुति एस प्रेसो - फोटो : सोशल मीडिया
एस प्रेसो
मारुति की एस प्रेसो पर भी अगस्त में 54 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ वीएक्सआई प्लस, वीएक्स और सीएनजी वैरिएंट्स पर दिया जा रहा है। ऑटोमैटिक वैरिएंट पर और एलएक्सआई वैरिएंट पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। एस प्रेसो की कीमत की शुरूआत 4.26 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti offers huge discount on their arena dealership models in august 2023, wagon r swift s presso celerio
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
सेलेरियो
कंपनी की एक और हैचबैक कार सेलेरियो पर भी अगस्त महीने में हजारों रुपये बचा सकते हैं। कंपनी इस कार पर अगस्त में 55 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह मैनुअल वैरिएंट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बेस वैरिएंट और ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 30 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। सेलेरियो की एक्स शोरुम कीमत 5.37 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
maruti offers huge discount on their arena dealership models in august 2023, wagon r swift s presso celerio
मारुति स्विफ्ट - फोटो : Maruti Suzuki
स्विफ्ट
मारुति स्विफ्ट पर भी अगस्त महीने में मैनुअल ट्रांसमिशन पर 60 हजार रुपये का डिस्काउंट वीएक्सआई वैरिएंट मिल रहा है। लेकिन इसके एलएक्सआई वैरिएंट पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। स्विफ्ट की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 5.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed