फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 CNG Cars: यह हैं भारत में बिक रहीं टॉप-5 सीएनजी कारें, जानें कीमत से लेकर माइलेज तक की सारी डिटेल्स

Wed, 09 Aug 2023 12:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
top 5 cng cars in india top 5 cng mileage cars in india
Tata Tiago CNG - फोटो : Tata Motors
हाल के कुछ वर्षों में CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) वाहनों की मांग बढ़ी है। सीएनजी वाहनों की मांग करीब 40 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। इसका कारण काफी सरल है। सीएनजी वाहन ओनरशिप की कम लागत की पेशकश करते हैं और प्राकृतिक गैस की कीमत पेट्रोल और डीजल ईंधन दोनों की तुलना में सस्ती है। इसलिए कार निर्माताओं ने अब अपना ध्यान सीएनजी किट पर केंद्रित कर दिया है। बीएस6 इंजन मानकों के लागू होने के बाद आफ्टरमार्केट सीएनजी किट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसलिए, वाहन निर्माता अब उन उपभोक्ताओं की मांग को पूरा कर रहे हैं जो लगातार महंगे पेट्रोल का सस्ता विकल्प चाहते हैं। हाल ही में, कई नए मॉडलों ने भारतीय बाजार में एंट्री की है, जो अपनी उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके अलावा, कुछ नई सीएनजी कारें भी हैं जो शोरूम में आएंगी। यहां हम आपको बता रहे टॉप-5 सीएनजी कारों के बारे में इस समय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
top 5 cng cars in india top 5 cng mileage cars in india
Tata Tiago CNG - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago CNG
Tiago iCNG में वाहन निर्माता की डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी मिलती है। यह टियागो सीएनजी में इस्तेमाल करने लायक बूट स्पेस को बढ़ाने में मदद करती है। क्योंकि सिलेंडर उस जगह में लगे होते हैं जो पहले स्पेयर व्हील को रखने के लिए होता था। सीएनजी वैरिएंट में स्पेयर व्हील को गाड़ी के नीचे लगाया जाता है। Tata Tiago iCNG (टियागो) सात अलग-अलग विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन सीएनजी मोड में 72bhp का पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टियागो सीएनजी अपनी श्रेणी में सबसे सुरक्षित हैचबैक है क्योंकि इसे ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल हुई है। Tata Tiago iCNG कार 26.49 किमी/किग्रा का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.50 लाख से शुरू होती है जो 8.11 लाख रुपये तक जाती है। 
top 5 cng cars in india top 5 cng mileage cars in india
Tata Punch CNG - फोटो : Tata Motors
Tata Punch CNG
Punch CNG (पंच सीएनजी) में भी टियागो iCNG की तरह ही सिलेंडर लगे हैं। टाटा पंच सीएनजी फ्यूल ऑप्शन वाली ऑटोमेकर की पहली "एसयूवी" है। साथ ही इसमें वॉयस असिस्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर भी मिलता है। कार में 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के डीट्यून्ड वर्जन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन अल्ट्रोज को भी पावर देता है और सीएनजी वर्जन में 76 बीएचपी और 97 एनएम का आउटपुट देता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। पंच सीएनजी को पांच वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिनमें प्योर, एडवेंचर, एडवेंचर रिधम, एकोम्प्लिशड, एकोम्प्लिशड डैजल एस शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये से शुरू होती है और जो टॉप वैरिएंट के लिए 9.68 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 cng cars in india top 5 cng mileage cars in india
Maruti Suzuki Alto K10 CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto K10 CNG
Maruti Suzuki Alto K10 (मारुति सुजुकी ऑल्टो के-10) कार निर्माता की एंट्री लेवल पेशकश है। Maruti Suzuki Alto K10 CNG 33.85 किमी/किलो का माइलेज देती है। Alto K10 हैचबैक में एक सिंगल CNG वैरिएंट मिलता है और S-Presso के समान 998cc इंजन मिलता है। यह इंजन सीएनजी मोड में 56bhp का पावर और 82Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, और पेट्रोल मोड में 89Nm के टार्क के साथ 64.3bhp का आउटपुट है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह 33.85 किमी/किग्रा का अधिक माइलेज देती है।
विज्ञापन
top 5 cng cars in india top 5 cng mileage cars in india
Maruti Suzuki Celerio CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Celerio CNG
Celerio CNG सिर्फ VXI ट्रिम में उपलब्ध है और मारुति सुजुकी के अनुसार, यह बाजार में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है। इसमें 1-लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन सीएनजी मोड में 56bhp का पावर और 82Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, और पेट्रोल मोड में 89Nm के टार्क के साथ 64.3bhp का आउटपुट है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।  पावरट्रेन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। मारुति सुजुकी सेलेरियो 35 किमी/किग्रा का माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोल के साथ यह 26.68 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है। Maruti Suzuki Celerio CNG की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.74 लाख रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed