फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you are going on a car trip in the mountains in winter keep these things in mind, you will be safe

Car Tips: सर्दियों में पहाड़ों पर कार से है ट्रिप पर जाना, रखें इन बातों का ध्यान, हादसे से मिलेगी सुरक्षा

Thu, 21 Dec 2023 09:45 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 21 Dec 2023 09:45 AM IST
सार

अगर आप सर्दियों के मौसम में कार से पहाड़ों पर सफर करने की तैयारी कर रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखकर सुरक्षित सफर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you are going on a car trip in the mountains in winter keep these things in mind, you will be safe
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिसमस और नए साल के मौके पर अक्सर लोग पहाड़ों पर कार से सफर करते हैं। ऐसे में कई बार हादसा होने का खतरा भी होता है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर पहाड़ों पर कार से सुरक्षित तरह से सफर किया जा सकता है।

विज्ञापन


पहाड़ों पर होती है परेशानी
मैदानी इलाकों में कार चलाने वाले कुछ लोगों को पहाड़ों पर कार चलाने में काफी परेशानी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पहाड़ों पर सड़कें सीधी नहीं होती, बल्कि घुमावदार होती है। जिससे कम अनुभवी ड्राइवर्स को परेशानी होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीड रखें कम
पहाड़ों पर कार चलाते हुए हमेशा स्पीड को कम रखना चाहिए। पहाड़ों पर सड़क काफी घुमावदार होती हैं। ऐसे में तेज स्पीड से चलाने पर हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि पहाड़ों पर कार चलाते हुए स्पीड को कम रखें।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप


ना करें ओवरटेक
पहाड़ों पर कार चलाते समय कभी भी बड़े वाहनों को ओवरटेक नहीं करनी चाहिए। पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया जाता है इसलिए पहाड़ों में रोड मैदानी इलाकों के मुकाबले ज्यादा चौड़ी नहीं होती। जगह भी कम होती है और अगर आप किसी बड़े वाहन को ओवरटेक करते हैं तो संभव है कि आपकी कार को ज्यादा जगह ना मिले।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

उतरने वाले वाहनों को जगह दें
पहाड़ पर भले ही चढ़ाई के दौरान कार चलाने में मेहनत लगे लेकिन उतरने वाले वाहन को हमेशा जगह देनी चाहिए। उतरने वाले वाहन की स्पीड हमेशा चढ़ने वाले वाहन से ज्यादा होती है और ऐसे में दोनों ओर के वाहनों के कंट्रोल खोने की स्थिति में दुर्घटना हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

ना रोकें कार
पहाड़ों पर कुछ लोग फोटो खींचने के अलावा कुछ और कामों से भी कार को रोकते हैं। ऐसा करने पर ना सिर्फ अन्य वाहनों को परेशानी होती है, बल्कि ऐसा करने पर खुद की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ जाता है। पहाड़ों पर कई बार पत्थर गिरते हैं और कई बार अन्य वाहनों से टक्कर होने का खतरा भी होता है। इसलिए कोशिश करें कि पहाड़ पर कार को बिना वजह ना रोकें। अगर रोकें भी तो वहां पर जहां सड़क पर ज्यादा जगह हो।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed