फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you have to drive the car at night, then keep these things in mind, there will be no problem, know details

Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल

Fri, 24 Nov 2023 01:13 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 24 Nov 2023 01:13 PM IST
सार

रात में सफर के दौरान कई बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर कार चलाते हुए परेशानी होती है। रात में कार चलाते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you have to drive the car at night, then keep these things in mind, there will be no problem, know details
driving in night

विस्तार

दिन में ऑफिस और अन्य कामों के कारण अक्सर लोग रात के समय कार से सफर करते हैं। लेकिन रात के समय सफर करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ जानकारियां दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए रात के समय कार से सफर किया जा सकता है।

विज्ञापन


लाइट्स का रखें ध्यान
रात के समय रोशनी नहीं होती। इसलिए कार चलाते हुए लाइट्स का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। अगर कार में कोई भी लाइट सही से काम ना करें तो सुरक्षा पर खतरा तो होता ही है साथ ही काफी असुविधा भी होती है। इसलिए अगर आप रात में सफर करते हैं, तो कार की सभी लाइट्स को सही रखना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशा हो साफ
कार से रात के समय सफर करते हुए शीशे का साफ होना भी काफी जरूरी होता है। अगर कार की विंडशील्ड गंदी हो तो सफर के दौरान सही तरह से सड़क नहीं दिखाई देती। इसके अलावा अगर विंडशील्ड पर स्क्रैच हो तो सामने से आने वाले वाहन की रोशनी के कारण भी सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने में काफी चुनौती होती है।


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

लो बीम पर चलाएं कार
रात के समय कार चलाते हुए कार की हेडलाइट्स को हमेशा लो बीम पर रखना चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ आपको बल्कि सामने से आने वाले वाहनों के ड्राइवर को भी सुविधा होती है। साथ ही ऐसा करने से आप पुलिस की ओर से काटे जाने वाले चालान से भी बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

अन्य वाहनों से बनाएं दूरी
जब भी रात के समय सफर करें तो हमेशा दूसरे वाहनों से दूरी बनाकर रखें। ऐसा करने से ना सिर्फ आप सुरक्षित रह पाएंगे, बल्कि दूसरे वाहन भी सुरक्षित रहेंगे। दिन के समय ब्रेक लगाने पर अंदाजा मिल जाता है, लेकिन रात के समय अगर अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो कई बार हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed