फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EICMA 2026: Royal Enfield, Ducati, Honda More Unveil Their New Bikes

EICMA 2026 में पेश हुईं कई नई बाइक्स: रॉयल एनफील्ड से डुकाटी तक, किन भारतीय मॉडल्स ने खींचा लोगों को ध्यान?

Wed, 04 Nov 2026 01:39 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 04 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

  • मिलान में आयोजित हुआ EICMA 2026।
  • रॉयल एनफील्ड ने दिखाईं तीन बाइक पेश की।
  • हिमालयन 750 में नया 743cc इंजन।
  • यामाहा ने दिखाई इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज।

विज्ञापन
EICMA 2026: Royal Enfield, Ducati, Honda More Unveil Their New Bikes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

दुनिया के बड़े बाइक इवेंट्स में शामिल EICMA 2026 में इस बार कई नई बाइक्स और स्कूटर्स देखने को मिले। इटली के मिलान में आयोजित इस प्रदर्शनी में रॉयल एनफील्ड, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, हार्ले-डेविडसन, डुकाटी, होंडा, यामाहा और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों ने अपने नए मॉडल और कॉन्सेप्ट पेश किए। इनमें 743cc इंजन वाली रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 से लेकर हीरो एक्सप्लस 450, हार्ले स्प्रिंट 440 और बीएमडब्ल्यू की नई F 450 सीरीज शामिल हैं। इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर्स ने भी इस बार खास जगह बनाई है। 

विज्ञापन


रॉयल एनफील्ड: हिमालयन 750 से फ्लाइंग फ्ली S6 तक
इस बार इवेंट में भारतीय कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई बाइक और इलेक्ट्रिक मॉडल से ध्यान खींचा। कंपनी ने इस बार एडवेंचर, कैफे रेसर और इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर सेगमेंट में नए मॉडल पेश किए।

विज्ञापन
  • रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750: कंपनी ने इसे अब तक की सबसे दमदार बाइक करारा है। इसमें नया 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। इस मॉडल के जरिए कंपनी ने अपने एडवेंचर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो में बड़ा कदम रखा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 750: लोकप्रिय कॉन्टिनेंटल जीटी का यह बड़ा वर्जन है। इसे फेयर्ड और अनफेयर्ड, दोनों विकल्पों में दिखाया जाएगा। इससे कैफे रेसर पसंद करने वाले ग्राहकों को अलग-अलग स्टाइल चुनने का विकल्प मिलेगा।
  • फ्लाइंग फ्ली एस6: रॉयल एनफील्ड के नए इलेक्ट्रिक वर्टिकल फ्लाइंग फ्ली के तहत यह इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर बाइक पेश की गई है। इसके साथ कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया पोर्टफोलियो की झलक भी दिखाई।


हीरो और टीवीएस: एडवेंचर से स्पोर्ट्स बाइक तक
भारतीय दोपहिया बाजार की प्रमुख कंपनियों हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस ने भी EICMA 2026 में नए मॉडल पेश किए।

  • हीरो एक्सपल्स 450 (एक्सपल्स 421): हीरो ने मिड-वेट एडवेंचर सेगमेंट में कदम रखते हुए अपनी फ्लैगशिप ऑफ-रोड बाइक पेश की है। इसमें नया 421cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह मॉडल कंपनी की एडवेंचर बाइक रेंज में एक खास पेशकश है।
  • टीवीएस अपाचे आरआर 450: टीवीएस ने अपनी नई पैरेलल-ट्विन स्पोर्ट्स बाइक की झलक साझा की है। इस मॉडल के जरिए कंपनी ने स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अपनी अगली पेशकश दिखाई है।
  • हार्ले-डेविडसन और नॉर्टन: 440cc और 450cc की नई बाइक: इस दौरान हार्ले-डेविडसन और टीवीएस के स्वामित्व वाली नॉर्टन ने भी अपने नए मॉडल पेश किए।
  • हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट 440: हार्ले-डेविडसन ने 440cc सेगमेंट में नई क्रूजर बाइक का अनावरण किया है। यह मॉडल क्लासिक क्रूजर स्टाइलिंग के साथ कंपनी की नई पेशकश है।
  • नॉर्टन 450 अर्बन (रोडस्टर): टीवीएस की ब्रिटिश कंपनी नॉर्टन ने 450cc की नई सिंगल-सिलेंडर रोडस्टर बाइक प्रदर्शित की है। इसके साथ कंपनी ने 450cc सेगमेंट में अपनी नई मोटरसाइकिल की झलक दिखाई।


डुकाटी: 2027 लाइन-अप के लिए पांच नई बाइक्स
वहीं, डुकाटी भी पीछे नहीं रही और उसने EICMA 2026 में अपनी 2027 लाइन-अप के लिए पांच नई बाइक्स और अपडेटेड मॉडल्स शोकेस किए। कंपनी ने अलग-अलग सेगमेंट की मोटरसाइकिलों के साथ अपनी नई पेशकशों को सामने रखा। इनमें ये बाइक्स शामिल हैं।

  • डायवेल वी4: नए स्टाइल और बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ पेश की गई।
  • डेजर्टएक्स रैली: बेहतर ऑफ-रोड परफॉर्मेंस वाले इंजन के साथ दिखाई गई।
  • पैनिगेल वी4 एसपी: डुकाटी की स्पोर्ट्स बाइक रेंज का नया मॉडल।
  • पैनिगेल वी2 एसपी: पैनिगेल वी2 का नया एसपी वर्जन।
  • स्ट्रीटफाइटर वी4 एसपी: स्ट्रीटफाइटर सीरीज का नया SP मॉडल। इसके अलावा कंपनी ने अपनी डेस्मो250 ईडीएस का प्रिव्यू भी दिखाया।


होंडा: फायरब्लेड से इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट तक
जापानी कंपनी होंडा ने अपनी 2027 सीरीज के तहत कई प्रोडक्शन मॉडल और भविष्य के कॉन्सेप्ट पेश किए। इसमें स्पोर्ट्स बाइक, एडवेंचर मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट शामिल हैं।

  • होंडा सीबीआर1000RR-R फायरब्लेड(2027): होंडा ने अपनी प्रमुख सुपरस्पोर्ट बाइक Fireblade का 2027 मॉडल पेश किया।
  • होंडा सीआरएफ1150L अफ्रीका ट्विन सीरीज (2027): कंपनी ने अपनी एडवेंचर बाइक सीरीज के नए मॉडल भी दिखाए।
  • होंडा वी3आर 900 ई-कंप्रेसर: यह एक प्लान्ड प्रोडक्शन मॉडल है। इसके जरिए होंडा ने अपनी नई तकनीक और आने वाली मोटरसाइकिल की झलक पेश की।
  • होंडा सीबीआर500आर फोर और एडीवी125: कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स को भी शो में प्रदर्शित किया।
  • होंडा ईवी आउटलायर कॉन्सेप्ट: यह होंडा का इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल है। इसके जरिए कंपनी ने भविष्य के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की दिशा दिखाई।

यामाहा: नई स्कूटर रेंज पर रहा फोकस

  • यामाहा ने इस बार बाइक्स के मुकाबले अपने नए स्कूटर पोर्टफोलियो को ज्यादा महत्व दिया। कंपनी ने कई नए मॉडल पेश किए, जिनमें पारंपरिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक विकल्प दोनों शामिल हैं।
  • इस सूची में RW350, RW700 और RW700 एक्सप्लोर जैसे मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने एक्सइंटर ई और एनमैक्स ई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी पेश किए। इन मॉडल्स के जरिए यामाहा ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी पेशकश दिखाई।

बीएमडब्ल्यू मोटरराड: F 450 R और F 450 RR पेश

  • बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने EICMA 2026 में अपनी दो नई मोटरसाइकिलें F 450 R और F 450 RR पेश की हैं। ये दोनों बाइक नए 420cc पैरेलल-ट्विन प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं।
  • इन दोनों मॉडल्स के साथ कंपनी ने अपने नए इंजन प्लेटफॉर्म को प्रदर्शित किया है। F 450 R और F 450 RR के जरिए BMW ने अपनी मोटरसाइकिल रेंज में नए विकल्प जोड़े हैं।

अल्ट्रावायलेट एक्स-47 वेनम का यूरोपीय प्रीमियर
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप अल्ट्रावॉयलेट ने भी EICMA 2026 में हिस्सा लिया। कंपनी ने अपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक एक्स-47 वेनम का यूरोपीय प्रीमियर किया। इसके साथ भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने नए मॉडल को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed