फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Do Toll Plazas Provide Free Fuel Stranded Highway Users? Here Reality

हाईवे पर खत्म हुआ पेट्रोल-डीजल: क्या टोल प्लाजा पर फ्री में मिलेगा ईंधन? जानें NHAI का नियम और कैसे लें मदद?

Wed, 04 Nov 2026 04:50 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 04 Nov 2026 04:50 PM IST
सार

  • टोल प्लाजा मुफ्त ईंधन नहीं देते हैं।
  • इमरजेंसी में मिल सकती है मदद।
  • टोइंग सर्विस भी मिल सकती है।
  • 1033 पर 24x7 मिल सकती है मदद।

विज्ञापन
Do Toll Plazas Provide Free Fuel Stranded Highway Users? Here Reality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान गाड़ी का पेट्राल या डीजल खत्म हो जाए और आप बीच रास्ते में फंस जाएं, तो क्या टोल प्लाजा से मुफ्त ईंधन मिल सकता है? अक्सर वाहन चालकों के मन में ऐसे सवाल रहते हैं। दरअसल, टोल प्लाजा की ओर से फंसे हुए यात्रियों को मुफ्त पेट्रोल या डीजल देने जैसा कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि, इमरजेंसी में नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मदद कर सकती हैं। जरूरत पड़ने पर फ्यूल सपोर्ट या टोइंग सर्विस का इंतजाम भी किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए वाहन चालक को खर्च देना होगा।

विज्ञापन


क्या टोल प्लाजा पर मिलता है मुफ्त पेट्रोल या डीजल?
नहीं...एनएचएआई के एक्स पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा वाहन चालकों को मुफ्त पेट्रोल या डीजल नहीं देते हैं। अगर सफर के दौरान गाड़ी का ईंधन खत्म हो जाता है, तो टोल प्लाजा से मुफ्त फ्यूल नहीं मिलेगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हाईवे पर फंसे यात्रियों को कोई मदद नहीं मिल सकती। जरूरत पड़ने पर नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें सहायता कर सकती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में कैसे मिलेगी मदद?

  • पोस्ट में साझा की गई जानकारी के अनुसार, अगर नेशनल हाईवे पर आपकी गाड़ी का पेट्रोल या डीजल खत्म हो गया है, तो इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम से संपर्क किया जा सकता है। स्थिति के मुताबिक टीम फ्यूल सपोर्ट का इंतजाम करने या गाड़ी को नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचाने के लिए टोइंग सर्विस उपलब्ध कराने में मदद कर सकती है।
  • ध्यान देने वाली बात है कि यह सुविधा मुफ्त ईंधन देने के बराबर नहीं है। अगर आपको फ्यूल उपलब्ध कराया जाता है, तो उसका खर्च खुद वाहन चालक को उठाना पड़ सकता है। 
  • इसके अलावा अगर चालक कभी ऐसी स्थिति में फंस जाता है, तो वह NHAI के टोल वाले नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह की इमरजेंसी में वाहन चालक 1033 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह नेशनल हाईवे हेल्पलाइन 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहती है।
  • इसलिए अगर हाईवे पर ईंधन खत्म होने, गाड़ी खराब होने या किसी दूसरी आपात स्थिति के कारण आप फंस जाते हैं, तो 1033 पर संपर्क करके सहायता मांग सकते हैं।

सफर से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लंबे हाईवे सफर पर निकलने से पहले गाड़ी में पर्याप्त पेट्रोल या डीजल जरूर भरवा लें। रास्ते में उपलब्ध पेट्रोल पंपों की जानकारी रखें और फ्यूल टैंक को बहुत कम होने तक चलाने से बचें। इसके बावजूद अगर इमरजेंसी में रास्ते पर फंस जाएं, तो सुरक्षित जगह पर गाड़ी रोककर 1033 हेल्पलाइन से संपर्क करें। नेशनल हाईवे पर इमरजेंसी सहायता मिल सकती है, लेकिन टोल प्लाजा से मुफ्त पेट्रोल या डीजल मिलने की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed