फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2025 Lexus NX 350h Launched in India Know Prices, Features and What’s New

2025 Lexus NX 350h: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 लेक्सस एनएक्स 350h, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 21 Aug 2025 07:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 07:06 PM IST
सार

Lexus India (लेक्सस इंडिया) ने अपनी नई और अपडेटेड 2025 NX 350h लग्जरी एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है। इस नए मॉडल में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन
2025 Lexus NX 350h Launched in India Know Prices, Features and What’s New
2025 Lexus NX 350h - फोटो : Lexus India

विस्तार

Lexus India (लेक्सस इंडिया) ने अपनी नई और अपडेटेड 2025 NX 350h लग्जरी एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस नए मॉडल में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं। साथ ही फीचर्स और सेफ्टी को भी अपग्रेड किया गया है। खास बात यह है कि यह एसयूवी अब E20 फ्यूल के साथ भी चल सकेगी। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन या नजदीकी लेक्सस डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने बताया इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा
विज्ञापन

चार वेरिएंट्स और नए रंग
नई लेक्सस NX 350h चार वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी - Exquisite (एक्सक्वीजिट), Overtrail (ओवरट्रेल), Luxury (लग्जरी), और F-Sport (एफ-स्पोर्ट)। जिनकी कीमत 69 लाख रुपये से लेकर 75 लाख रुपये तक है। 

एसयूवी में दो नए कलर जोड़े गए हैं। जिसमें रेडिएंट रेड और व्हाटल नोवा शामिल है। रेडिएंट रेड रंग Exquisite, Luxury और F-Sport वेरिएंट्स में मिलेगा, जबकि व्हाइट नोवा Exquisite, Luxury और Overtrail ट्रिम्स में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें - Jeep Recalls: जीप ने 80,000 Wrangler एसयूवी को किया रिकॉल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम की खराबी बनी वजह 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: यूपी की इन चार एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगा फास्टैग वार्षिक पास, जानें वजह
विज्ञापन

इंटीरियर और केबिन
लेक्सस ने कार के इंटीरियर पर काफी ध्यान दिया है। कंपनी का कहना है कि अब केबिन पहले से ज्यादा शांत और आरामदायक होगा। इसके लिए पीछे के हिस्से में खास मटेरियल लगाया गया है ताकि बाहर की आवाज कम सुनाई दे। एयर-क्वालिटी को बेहतर करने के लिए एसी फिल्टर को और एडवांस बनाया गया है, जो छोटे-से-छोटे कणों को भी रोक लेता है। साथ ही, क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम को भी री-कैलिब्रेट किया गया है। जिससे यह कम एनर्जी खपत करता है और फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fines: महाराष्ट्र सरकार ला रही है जुर्माना माफी योजना, 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि है बकाया 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन 
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स
2025 NX में अब नया अपहिल असिस्ट कंट्रोल फीचर जोड़ा गया है। यह सिस्टम हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ मिलकर ढलान पर गाड़ी चलाना और भी आसान और कंट्रोल्ड बनाता है। इसके अलावा इसमें पहले से मौजूद 14 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो हेडलैंप्स और वाइपर्स, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस चार्जर, 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स और फोल्डेबल रियर सीट्स जैसे कई फीचर्स मिलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें - EV: शाओमी की टेस्ला और बीवाईडी को टक्कर देने की योजना, अब यूरोपीय बाजारों पर नजर 

यह भी पढ़ें - Volkswagen: प्रीमियम माने जाने वाले फीचर टच कंट्रोल को लेकर मुसीबत में फंसी फॉक्सवैगन, ग्राहकों ने किया मुकदमा

इंजन पावर और माइलेज
मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 2.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जो 243hp की पावर देता है और eCVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। लेकिन इसकी एफिशिएंसी अब और बेहतर हो गई है। नई NX 350h का माइलेज 20.26 किमी प्रति लीटर बताया गया है। और यह अब पूरी तरह से E20 फ्यूल के साथ भी कम्पैटिबल है।

यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnet: रेयर अर्थ मैगनेट से हटा प्रतिबंध, भारत की ऑटो और ईवी इंडस्ट्री के लिए क्या हैं इसके मायने? 

यह भी पढ़ें - 2025 Harley-Davidson Street Bob: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट बॉब, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी की उम्मीदें
लेक्सस इंडिया के प्रेसिडेंट हिकारू इकेउची ने कहा, "नई NX के लॉन्च के साथ हम भारतीय मार्केट के लिए लग्जरी और परिष्कार को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। यह कार हर सफर को स्टाइल, कम्फर्ट और इनोवेशन के साथ और खास बनाएगी। हमें भरोसा है कि यह नया मॉडल भारत में हमारे ग्राहकों को एक अनोखा अनुभव देगा और हमारी एसयूवी लाइनअप को और मजबूत करेगा।" 

यह भी पढ़ें - Car: वर्गीकरण विवादों को खत्म करने के लिए ऑटोमोबाइल पर प्रस्तावित GST दर में कटौती, हैचबैक पर टैक्स घटकर हो सकता है 28% से 18%  

यह भी पढ़ें - FASTag: क्या अब स्टेट हाईवे के लिए अलग से फास्टैग लेना पड़ेगा? वहां टोल शुल्क कैसे कटेगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed