फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volkswagen: प्रीमियम माने जाने वाले फीचर टच कंट्रोल को लेकर मुसीबत में फंसी फॉक्सवैगन, ग्राहकों ने किया मुकदमा

Wed, 20 Aug 2025 03:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 03:41 PM IST
सार

जर्मनी की मशहूर ऑटो कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) को अब अमेरिका में एक संभावित सामूहिक मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। मामला है उनकी इलेक्ट्रिक कार ID.4 (2021-2023 मॉडल) में दिए गए कैपेसिटिव टच कंट्रोल बटन का।

विज्ञापन
Volkswagen Faces Lawsuit As Volkswagen ID.4 Electric Car Drivers Claim Defective Controls Cause Crashes
Volkswagen ID.4 Electric Car - फोटो : Volkswagen
जर्मनी की मशहूर ऑटो कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) को अब अमेरिका में एक संभावित सामूहिक मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। मामला है उनकी इलेक्ट्रिक कार ID.4 (2021-2023 मॉडल) में दिए गए कैपेसिटिव टच कंट्रोल बटन का। कार मालिकों का आरोप है कि ये बटन इतने संवेदनशील हैं कि हल्का सा हाथ लगने पर भी अपने-आप एक्टिव हो जाते हैं और ड्राइविंग के दौरान खतरा पैदा कर देते हैं।


यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnet: रेयर अर्थ मैगनेट से हटा प्रतिबंध, भारत की ऑटो और ईवी इंडस्ट्री के लिए क्या हैं इसके मायने?
Volkswagen Faces Lawsuit As Volkswagen ID.4 Electric Car Drivers Claim Defective Controls Cause Crashes
Volkswagen ID.4 Electric Car - फोटो : Volkswagen
कार मालिकों का गंभीर आरोप
न्यू जर्सी में दो लोगों ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि स्टीयरिंग व्हील पर लगे टच बटन बेहद खराब हैं और हल्के से छूने पर भी एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल दोबारा एक्टिव हो जाता है।

एक महिला मालिक का तो आरोप है कि उनकी कार पार्किंग में लगाते समय अचानक तेजी से आगे बढ़ गई क्योंकि हाथ टच पैनल से हल्का सा टकरा गया। इस हादसे में कार को लगभग 14,000 डॉलर (करीब 11.7 लाख रुपये) का नुकसान हुआ और उन्हें हाथ में चोट भी लगी। दूसरे मालिक का भी हादसा हुआ, जिसमें उनकी कार सीधी गैरेज के दरवाजे से टकरा गई।

यह भी पढ़ें - 2025 Harley-Davidson Street Bob: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट बॉब, जानें कीमत और फीचर्स
Volkswagen Faces Lawsuit As Volkswagen ID.4 Electric Car Drivers Claim Defective Controls Cause Crashes
Volkswagen ID.4 Electric Car - फोटो : Volkswagen
कई और शिकायतें भी सामने आईं
भले ही केस सिर्फ दो लोगों ने दर्ज कराया हो, लेकिन अमेरिका की नेशनल हाईवे ट्रैफिक सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) में कई और ID.4 मालिकों ने शिकायतें दर्ज की हैं। उनका कहना है कि गाड़ी अक्सर पार्किंग के दौरान अपने-आप तेज रफ्तार पकड़ लेती है या अचानक ब्रेक लगाती है, जिससे हादसे हो रहे हैं। कई बार ड्राइवर के हाथ का हल्का सा स्पर्श भी कार के टच कंट्रोल को एक्टिव कर देता है।

यह भी पढ़ें - VinFast India: भारत में विनफास्ट के नए इलेक्ट्रिक कार प्लान, इस छोटी और बड़ी ईवी को देगी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen Faces Lawsuit As Volkswagen ID.4 Electric Car Drivers Claim Defective Controls Cause Crashes
Volkswagen ID.4 Electric Car - फोटो : Volkswagen
कानून तोड़ने के आरोप
दायर मुकदमे में यह भी कहा गया है कि फॉक्सवैगन ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स और कनेक्टिकट राज्यों के वॉरंटी और उपभोक्ता सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन किया है। कंपनी ने पहले ही स्वीकार कर लिया है कि वह अपनी गाड़ियों से इस टेक्नोलॉजी को हटाने जा रही है। लेकिन इससे उन गाड़ियों की समस्या हल नहीं होती जो पहले से सड़क पर चल रही हैं।

यह भी पढ़ें - NHAI: सेना के जवान से दुर्व्यवहार मामले में सख्त कार्रवाई, NHAI ने टोल एजेंसी पर लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
Volkswagen Faces Lawsuit As Volkswagen ID.4 Electric Car Drivers Claim Defective Controls Cause Crashes
Volkswagen ID.4 Electric Car - फोटो : Volkswagen
प्रीमियम फीचर या परेशान करने वाली टेक्नोलॉजी?
आधुनिक कारों में टच पैनल को प्रीमियम फीचर के तौर पर पेश किया जाता है। लेकिन कई विशेषज्ञ और ग्राहक इसे गैर-जरूरी और खतरनाक मानते हैं। उनका कहना है कि ड्राइविंग के दौरान ऐसे फीचर ध्यान भटकाते हैं और हादसों की वजह बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car: वर्गीकरण विवादों को खत्म करने के लिए ऑटोमोबाइल पर प्रस्तावित GST दर में कटौती, हैचबैक पर टैक्स घटकर हो सकता है 28% से 18% 

यह भी पढ़ें - FASTag: क्या अब स्टेट हाईवे के लिए अलग से फास्टैग लेना पड़ेगा? वहां टोल शुल्क कैसे कटेगा? 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed