Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla Cybertruck Faces 11 Recalls, Here Major Defects

एलन मस्क की साइबरट्रक में बार-बार मिली खामियां: 11 बार आई रिकॉल की नौबत, आखिर क्या थीं बड़ी दिक्कतें?

Sun, 08 Nov 2026 02:59 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 08 Nov 2026 02:59 PM IST
सार

  • टेस्ला साइबरट्रक को 11 बार रिकॉल किया गया।
  • एक्सेलरेटर पेडल ढीला होने की सामने आई समस्या।
  • लाइट बार के अलग होने के कारण रिकॉल किया।
  • वॉर्निंग लाइट्स के फॉन्ट साइज में पाई गई कमी।
  • कुछ समस्याएं सॉफ्टवेयर अपडेट से ठीक हुईं।

विज्ञापन
Tesla Cybertruck Faces 11 Recalls, Here Major Defects
टेस्ला साइबर ट्रक - फोटो : tesla.com

विस्तार

टेस्ला की इलेक्ट्रिक पिकअप साइबरट्रक को लेकर कई बार तकनीकी खामियां सामने आ चुकी हैं। गाड़ी की बिक्री शुरू होने के बाद कंपनी को अलग-अलग समस्याओं के चलते इसे कई बार रिकॉल करना पड़ा। एनएचटीएसए के मुताबिक, टेस्ला ने साइबरट्रक के लिए अब तक 11 रिकॉल जारी किए हैं। इनमें कुछ कमियां ऐसी थीं, जिन्हें ठीक करने के लिए गाड़ियों को सर्विस सेंटर बुलाना पड़ा, जबकि कुछ को सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए दूर किया गया।

विज्ञापन


साइबरट्रक में अब तक 11 बार क्यों आई रिकॉल की नौबत?

  • एनएचटीएसए के आंकड़ों के अनुसार, साइबरट्रक की बिक्री शुरू होने के बाद से इसके अलग-अलग हिस्सों में खामियां सामने आई हैं। इन समस्याओं में वॉर्निंग लाइट्स के फॉन्ट से जुड़ी गड़बड़ी, एक्सेलरेटर पैडल का ढीला होना और लाइट बार के अलग होने का खतरा शामिल है।
  • विज्ञापन
  • कुछ रिकॉल में गाड़ी की फिजिकल मरम्मत जरूरी थी, जबकि कुछ समस्याओं को ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ठीक किया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


वॉर्निंग लाइट के फॉन्ट में मिली गड़बड़ी

  • रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2024 में टेस्ला ने वॉर्निंग लाइट्स के फॉन्ट से जुड़ी समस्या की वजह से 21.9 लाख से अधिक वाहनों को रिकॉल किया था। इस रिकॉल में साइबरट्रक भी शामिल था। यानी समस्या केवल साइबरट्रक तक सीमित नहीं थी, बल्कि कंपनी के कई अन्य मॉडल भी इससे प्रभावित हुए थे।
  • इसके पहले अप्रैल 2024 में टेस्ला ने एक्सेलरेटर पैडल पैड के ढीले होने की समस्या के चलते 3,878 साइबरट्रक वापस बुलाए थे। पैडल पैड के अपनी जगह से खिसकने या ढीला होने से ड्राइविंग के दौरान परेशानी हो सकती थी। इस खामी को ठीक करने के लिए कंपनी को प्रभावित गाड़ियों को रिकॉल करना पड़ा।


कितनी गाड़ियां हुई प्रभावित और क्या थी समस्या?
मार्च 2025 में साइबरट्रक को एक और बड़ी रिकॉल का सामना करना पड़ा था। इस बार गाड़ी के लाइट बार के अलग होने की समस्या सामने आई थी। इसके चलते टेस्ला ने 46,096 साइबरट्रक रिकॉल किए। गाड़ी से लाइट बार अलग होने की आशंका की वजह से कंपनी को इस हिस्से की समस्या दूर करने के लिए कदम उठाना पड़ा।

कुछ कमियां सॉफ्टवेयर अपडेट से हुईं ठीक
साइबरट्रक के सभी रिकॉल में गाड़ी को सर्विस सेंटर ले जाना जरूरी नहीं था। कुछ समस्याओं को टेस्ला ने ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ठीक किया। वहीं, जिन खामियों के लिए फिजिकल रिपेयर की जरूरत थी, उनके लिए गाड़ियों को वापस बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed