फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2025 Harley-Davidson Street Bob Cruiser Motorcycle Launched In India Know Price Features Specifications

2025 Harley-Davidson Street Bob: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट बॉब, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 18 Aug 2025 10:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 10:30 PM IST
सार

हार्ले-डेविडसन ने अपनी मशहूर क्रूजर बाइक स्ट्रीट बॉब को नए अपडेटेड अवतार में भारत में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
2025 Harley-Davidson Street Bob Cruiser Motorcycle Launched In India Know Price Features Specifications
2025 Harley-Davidson Street Bob - फोटो : Harley-Davidson

विस्तार

हार्ले-डेविडसन ने अपनी मशहूर क्रूजर बाइक स्ट्रीट बॉब को नए अपडेटेड अवतार में भारत में लॉन्च कर दिया है। नई 2025 स्ट्रीट बॉब की एक्स-शोरूम कीमत करीब 19 लाख रुपये रखी गई है। यह बाइक पहले भी भारतीय बाजार में उपलब्ध थी, लेकिन 2022 में इसे बंद कर दिया गया था। अब कंपनी ने इसे फिर से उतारा है और यह फैट बॉब की जगह लेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - VinFast India: भारत में विनफास्ट के नए इलेक्ट्रिक कार प्लान, इस छोटी और बड़ी ईवी को देगी चुनौती
विज्ञापन

इंजन पावर और परफॉर्मेंस
नई स्ट्रीट बॉब में 1,923cc का वी-ट्विन, एयर/लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 91 हॉर्सपावर की पावर और 156 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे बेहद दमदार बनाता है।

यह भी पढ़ें - NHAI: सेना के जवान से दुर्व्यवहार मामले में सख्त कार्रवाई, NHAI ने टोल एजेंसी पर लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

2025 Harley-Davidson Street Bob Cruiser Motorcycle Launched In India Know Price Features Specifications
2025 Harley-Davidson Street Bob - फोटो : Harley-Davidson
डिजाइन में नए बदलाव
डिजाइन की बात करें तो 2025 स्ट्रीट बॉब अपने पुराने वर्जन जैसा ही दिखती है। हालांकि, पहले वाले मॉडल में ब्लैक्ड-आउट एग्जॉस्ट मिलता था, जिसे अब क्रोम-फिनिश वाले टू-इन-वन लॉन्गटेल एग्जॉस्ट से बदल दिया गया है। यह बाइक पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें बिलियर्ड ग्रे, विविड ब्लैक, सेंटरलाइन, आयरन हॉर्स मेटैलिक और पर्पल एबिस डेनिम जैसे रंग शामिल हैं। इसके अलावा इसमें एप-हैंगर हैंडलबार, बॉब्ड-स्टाइल रियर फेंडर और नया "स्ट्रेच्ड-डायमंड" ब्लैक-क्रोम मेडलियन दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car: वर्गीकरण विवादों को खत्म करने के लिए ऑटोमोबाइल पर प्रस्तावित GST दर में कटौती, हैचबैक पर टैक्स घटकर हो सकता है 28% से 18%
विज्ञापन

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
फीचर्स की बात करें तो इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा इसमें चार इंच का डिजिटल-एनालॉग डिस्प्ले, तीन राइडिंग मोड्स (रेन, रोड और स्पोर्ट), यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Toyota Camry Sprint Edition: टोयोटा कैमरी स्प्रिंट एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

कैसे हैं सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा के लिए इस बाइक में कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्रैग-टॉर्क स्लिप कंट्रोल सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं। जिससे राइडर को और ज्यादा भरोसेमंद राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। 

यह भी पढ़ें - NHAI: 'अगर ट्रैफिक जाम 12 घंटे तक रहे तो टोल क्यों दें?' सुप्रीम कोर्ट ने NH 544 पर पलियेक्कारा टोल वसूली को लेकर NHAI की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा 

यह भी पढ़ें - FASTag: क्या अब स्टेट हाईवे के लिए अलग से फास्टैग लेना पड़ेगा? वहां टोल शुल्क कैसे कटेगा? 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed