Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ducati DesertX V2 Bookings Open India, New 890cc Engine, Rally Variant Details

डुकाटी डेजर्टएक्स V2: 890cc इंजन के साथ नई एडवेंचर बाइक की बुकिंग शुरू, कितनी है संभावित कीमत? जानें फीचर्स

Sun, 08 Nov 2026 12:00 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 08 Nov 2026 12:00 PM IST
सार

  • भारत में DesertX V2 की बुकिंग शुरू
  • 890cc का नया V2 इंजन है।
  • 5-इंच TFT डिस्प्ले और क्विकशिफ्टर मिल रहा।
  • कीमत 19-20 लाख रुपये अनुमानित है।

विज्ञापन
Ducati DesertX V2 Bookings Open India, New 890cc Engine, Rally Variant Details
डुकाटी डेजर्टएक्स V2 - फोटो : ducati

विस्तार

अगर आप भी एक एडवेंचर बाइक खरीदना का प्लान कर रहे हैं, तो एक बढ़िया विकल्प आपके लिए तैयार है। डुकाटी ने डेजर्टएक्स वी2 की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। नई बाइक को EICMA 2026 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। अब भारतीय ग्राहक भी इसे बुक कर सकते हैं। इस बार डेजर्टएक्स में सिर्फ इंजन ही नहीं, बल्कि फ्रेम और सस्पेंशन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें नया 890cc वी2 इंजन मिलेगा, जो 110.3 hp की पावर और 92 Nm का टॉर्क देगा। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग की तारीख और आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। 

विज्ञापन


क्या है डेजर्टएक्स वी2 की खासियत?

  • फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार, नई डुकाटी डेजर्टएक्स वी2 में 890cc का 90-डिग्री V2 इंजन दिया जाएगा। इसके साथ मोनोकोक फ्रेम मिलेगा। यह इंजन पुराने मॉडल में इस्तेमाल होने वाले 937cc लिक्विड-कूल्ड टेस्टास्ट्रेटा11-डिग्री इंजन की जगह लेगा।
  • विज्ञापन
  • कंपनी ने नए इंजन को बेहतर ऑफ-रोड परफॉर्मेंस और लंबे सर्विस इंटरवल को ध्यान में रखकर तैयार किया है। यह इंजन 9,000 rpm पर 110.3 hp की पावर और 7,000 rpm पर 92 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


डेजर्टएक्स रैली में मिलेगा ज्यादा दमदार सस्पेंशन

  • साथ ही कंपनी स्टैंडर्ड मॉडल के साथ डेजर्टएक्स रैली वेरिएंट भी पेश करने की तैयारी में है। इसे खासतौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो मुश्किल रास्तों पर बाइक चलाना और ऑफ-रोडिंग करना पसंद करते हैं।
  • रैली वेरिएंट में 48mm का पूरी तरह एडजस्ट होने वाला KYB फ्रंट फोर्क दिया गया है। इसमें क्लोज्ड-कार्ट्रिज डिजाइन के साथ काशिमा और डीएलसी कोटिंग मिलती है। इसके फ्रंट सस्पेंशन का ट्रैवल भी बढ़ाया गया है। पहले यह 231mm था, जिसे अब 249mm कर दिया गया है। इस वेरिएंट की सीट हाइट 878mm है।


खराब रास्तों के लिए खास व्हील्स

  • साथ ही डेजर्टएक्स V2 रैली में हल्के एक्सेल ताकासागो सेंटर-स्पोक ट्यूबलेस रिम दिए गए हैं। पिछले पहिये में 36 स्पोक मिलते हैं। इसका रिम स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा पतला है।
  • रैली वेरिएंट में मोनोकोक फ्रेम दिया गया है। बिना फ्यूल के इस बाइक का वजन 209 किलोग्राम है। इन बदलावों के साथ इसे खराब रास्तों और ऑफ-रोड राइडिंग के लिए तैयार किया गया है।


राइडर्स को कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?

  • नई डेजर्टएक्स V2 में राइडिंग को आसान और बेहतर बनाने के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल मिलेगा। इसके अलावा राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से राइडिंग मोड और पावर मोड चुन सकेंगे।
  • सुरक्षा और कंट्रोल के लिए इसमें कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। बाइक में बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है, जिसकी मदद से क्लच दबाए बिना गियर बदले जा सकते हैं।


कितनी होगी कीमत और कब होगी लॉन्च?

  • कंपनी ने भारत में डेजर्टएक्स V2 की बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन अभी इसकी लॉन्चिंग तारीख और आधिकारिक कीमत का एलान नहीं हुआ है। उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में यह बाइक भारतीय शोरूम में पहुंच सकती है।
  • इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 19 से 20 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। अब भारतीय ग्राहकों को कंपनी की ओर से लॉन्चिंग और कीमत की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed