फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maharashtra Plans Amnesty Scheme to Clear Rs 2500 Crore Traffic Fines

Traffic Fines: महाराष्ट्र सरकार ला रही है जुर्माना माफी योजना, 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि है बकाया

Wed, 20 Aug 2025 06:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 06:55 PM IST
सार

इस कदम का उद्देश्य पूरे महाराष्ट्र में बकाया यातायात जुर्माने को कम करना है, जो 2,500 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जिसमें से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक केवल मुंबई में हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Plans Amnesty Scheme to Clear Rs 2500 Crore Traffic Fines
ट्रैफिक चालान - फोटो : AI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार एक नई माफी योजना (एमनेस्टी स्कीम) लाने की तैयारी में है, जिसके तहत वाहन मालिक पुराने बकाया परिवहन जुर्माने को एकमुश्त भुगतान के जरिए निपटा सकेंगे। राज्य भर में ऐसे लंबित जुर्माने 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुके हैं। जिनमें से सिर्फ मुंबई में ही 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV: शाओमी की टेस्ला और बीवाईडी को टक्कर देने की योजना, अब यूरोपीय बाजारों पर नजर
विज्ञापन

एकमुश्त निपटारा योजना से बढ़ेगा राजस्व
खबरों के मुताबिक, यह प्रस्ताव सरकार के पास गंभीरता से विचाराधीन है और इससे राज्य को जरूरी राजस्व जुटाने में मदद मिलेगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में करीब 1,817 करोड़ रुपये के ई-चालान लंबित हैं, जिनमें से अब तक सिर्फ 817 करोड़ रुपये की वसूली हो पाई है। शेष 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम की भरपाई के लिए अब सरकार वैकल्पिक रास्ते तलाश रही है।

यह भी पढ़ें - Volkswagen: प्रीमियम माने जाने वाले फीचर टच कंट्रोल को लेकर मुसीबत में फंसी फॉक्सवैगन, ग्राहकों ने किया मुकदमा

छोटे वाहनों के लिए 75% तक की छूट
सरकार दोपहिया और तिपहिया वाहन मालिकों को बड़ी राहत देने की योजना बना रही है। प्रस्तावित योजना के तहत इन्हें अपने बकाया जुर्माने का सिर्फ 25 प्रतिशत भुगतान करना होगा और बाकी 75 प्रतिशत माफ कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, जो लोग चालान जारी होने के 15 दिनों के भीतर जुर्माना भर देंगे, उन्हें 50 प्रतिशत तक की छूट भी मिल सकती है। इससे लोगों को समय पर चालान भरने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnet: रेयर अर्थ मैगनेट से हटा प्रतिबंध, भारत की ऑटो और ईवी इंडस्ट्री के लिए क्या हैं इसके मायने?
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों के लिए कम राहत
हालांकि, लग्जरी गाड़ियों के मालिकों को इतनी छूट नहीं मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार एक टियर सिस्टम लागू करने पर विचार कर रही है, जहां वाहन के प्रकार और उसकी कीमत के आधार पर छूट तय की जाएगी। इसका मकसद न्यायसंगत तरीके से अधिकतम वसूली सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें - 2025 Harley-Davidson Street Bob: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट बॉब, जानें कीमत और फीचर्स

लोक अदालत से आगे बढ़ेगी नई योजना
इससे पहले सरकार ने लंबित चालानों की वसूली के लिए लोक अदालत का सहारा लिया था, जिसमें 50 प्रतिशत तक की राहत दी गई थी। हालांकि, इसमें जनता की भागीदारी बहुत कम रही। अब सरकार को उम्मीद है कि यह नई एकमुश्त निपटारा योजना ज्यादा प्रभावी साबित होगी और बड़ी संख्या में लोग इसका फायदा उठाएंगे। फिलहाल, योजना कब लागू होगी इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में इसे लागू कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - Car: वर्गीकरण विवादों को खत्म करने के लिए ऑटोमोबाइल पर प्रस्तावित GST दर में कटौती, हैचबैक पर टैक्स घटकर हो सकता है 28% से 18% 

यह भी पढ़ें - FASTag: क्या अब स्टेट हाईवे के लिए अलग से फास्टैग लेना पड़ेगा? वहां टोल शुल्क कैसे कटेगा? 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed