फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips acoording to vastu shastra these things vastu dosh bring financial crisis at your home

Vastu Tips: घर के आसपास ऐसी चीजें होने से आती हैं खुशियों में बाधाएं, फौरन करें दूर

Mon, 29 Nov 2021 01:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 29 Nov 2021 01:22 PM IST
सार

वास्तु के अनुसार लगातार नल से पानी का टपकना अशुभ माना जाता है। इस कारण से घर पर आया हुआ धन कभी भी नहीं टिक पाता।

विज्ञापन
vastu tips acoording to vastu shastra these things vastu dosh bring financial crisis at your home
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार ऊर्जाएं दो प्रकार की होती हैं एक सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक। वास्तु शास्त्र का सिद्धांत इसी पर आधारित होता है। घर पर सकारात्मक ऊर्जा रहने पर आर्थिक संपन्नता, परिवार में मेल मिलाप, जीवन सुखी और अच्छी सेहत होता है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होने पर घर में तरह-तरह की बीमारियां  और आर्थिक परेशानियां आती हैं। वास्तु के मुताबिक अगर बार-बार प्रयास करने पर किसी कार्य में सफलता नहीं मिलता या पैसा नहीं टिकता तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। इसी कारण से घर का हर हिस्सा और वहां पर रखने वाली चीजों की जगह वास्तु सम्मत होनी जरूरी है।  इसलिए जब भी आप अपने घर का निर्माण कराएं तो वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान जरूर रखें। घर में वास्तु संबंधी किसी भी तरह का दोष नहीं होने पर घर में सुख और समृद्धि का वास रहता है। आइए जानते हैं  घर पर इन चीजों का भूलकर भी न रखें।

विज्ञापन


- वास्तुशास्त्र के अनुसार हमेशा से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर के मुख्य द्वार से ही होता है। इसलिए मुख्य द्वार में वास्तु से संबंधित किसी भी प्रकार का दोष नहीं होना चाहिए। घर का मुख्य द्वार अन्य दरवाजे से हमेशा बड़ा ही होना चाहिए।  इसके अलावा घर के मुख्य की ऊचांई अच्छी होनी चाहिए। कभी घर का मुख्य दरवाजा सड़क से नीचा नहीं होना चाहिए।अगर आप चाहते हैं कि आपको किसी भी तरह की मानसिक या आर्थिक परेशानियां न हो तो इसके लिए इस बात का ध्यान जरूर रखें कि प्रवेश द्वार के पास खिड़कियां टूटी-फूटी या गंदी या पुरानी न हो।साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि नया घर बनाते समय पुरानी खिड़कियों को नहीं लगाना चाहिए ।
विज्ञापन


- वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर पर कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। घर पर कांटेदार पौधे लगने पर कार्यो में बाधाएं लगातार आती हैं। घर हमेशा फूल देने वाले पौधे ही लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वास्तु के अनुसार लगातार नल से पानी का टपकना अशुभ माना जाता है। इस कारण से घर पर आया हुआ धन कभी भी नहीं टिक पाता है इसलिए अगर घर में नल खराब है तो उसे फौरन ही बनवा लेना चाहिए। इसके अलावा घर के दरवाजे में खोलते या बंद करते समय किसी भी तरह का कोई आवाज नहीं आनी चाहिए।

- घर के मुख्य दरवाजे के आस पास किसी भी तरह कोई बड़ा पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए। ऐसे होने से घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed