Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धन प्राप्ति और तरक्की के लिए जरूर करें तेज पत्ते से जुड़े ये वास्तु उपाय, चमक उठेगी किस्मत

Sat, 28 Nov 2026 09:13 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 28 Nov 2026 09:13 AM IST
सार

Vastu Tips: किचन में मौजूद तेजपत्ता आमतौर पर खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि तेजपत्ते से जुड़े कुछ खास वास्तु उपाय अपनाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि और खुशहाली के रास्ते खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Vastu tips for bay leaf get rid from money and progress tej patta vastu upay in hindi
Vastu Tips - फोटो : Amar Ujala

Bay Leaf Vastu Tips In Hindi: भारतीय संस्कृति में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का विशेष स्थान रहा है। मान्यता है कि घर में रखी कुछ सामान्य चीजें भी सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि से जुड़ी होती हैं। इन्हीं में से एक तेजपत्ता है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि, वास्तु और ज्योतिष से जुड़ी मान्यताओं में तेजपत्ते के कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं। कहा जाता है कि इन उपायों को अपनाने से घर में खुशहाली बनी रहती है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की कामना की जाती है। आइए जानते हैं तेजपत्ते से जुड़े कुछ आसान उपाय।

Trending Videos
Vastu tips for bay leaf get rid from money and progress tej patta vastu upay in hindi
वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock
दांपत्य जीवन में खुशहाली 

आपके घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर तकरार बनी रहती हो तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, लगातार एक हफ्ते तक दो तेज पत्ते अपने घर में नियमित रूप से जलाएं। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और जीवन साथी के साथ आपके संबंध मजबूत और मधुर होंगे। 



 
Vastu tips for bay leaf get rid from money and progress tej patta vastu upay in hindi
वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए 

यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक शुक्रवार माता लक्ष्मी के चरणों में एक तेजपत्ता अवश्य रखें और कुछ समय बाद उस पत्ते को उठाकर अपने पर्स में रख लें। इस उपाय से धन संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी और आय के नए स्रोत बनने लगेंगे। 



वास्तु टिप्स: भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, रिश्तों में आ सकती है दरार



वास्तु टिप्स: धन और खुशहाली के लिए बालकनी में लगाएं ये शुभ पौधे, जानें सही दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips for bay leaf get rid from money and progress tej patta vastu upay in hindi
वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock
घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए 

तेजपत्ते में घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की विशेष क्षमता होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में 5 तेजपत्ते के साथ 5 कालीमिर्च जलाकर पूरे घर में इसके धुएं को फैला दें। इस उपाय से आपके घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
Vastu tips for bay leaf get rid from money and progress tej patta vastu upay in hindi
वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock
मनोकामना पूरी करने के लिए 

अगर आप अपनी कोई इच्छा पूरी करना चाहते हैं जो लंबे समय से अधूरी है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, उसके लिए एक तेज पत्ते के ऊपर अपनी मनोकामना सिंदूर से लिख कर अपने घर के मंदिर में रख दें। इस उपाय से आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed