फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   according to vastu calander kahan lagayen calendar direction as per vastu in house

Calendar Direction as Per Vastu : वास्तुशास्त्र के अनुसार सुख-समृद्धि के लिए घर पर कहां लगाएं नए वर्ष के कैलेंडर?

Sun, 16 Jan 2022 08:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Jan 2022 08:35 AM IST
सार

Calendar Direction as Per Vastu:घर पर पुराने कैलेंडर टंगे होने की वजह से घर में सुख-समृद्धि और प्रगति में रुकावटें आती हैं। इसी कारण से हर वर्ष नए साल के आने पर पुराने कैलेंडर की जगह नया कैलेंडर जरूर लगाना चाहिए।

विज्ञापन
according to vastu calander kahan lagayen calendar direction as per vastu in house
Calendar 2022: Happy New Year - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Calendar Direction as Per Vastu: हम सभी ने बचपन में नए साल के आने पर घर पर लगे हुए कैलेंडर को बदलते हुए जरूर देखा होगा। हर वर्ष घर पर नया कैलेंडर जरूर आता है। वास्तुशास्त्र में पुराने कैलेंडर की जगह नए वर्ष का कैलेंडर रखना काफी शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार पुराने कैलेंडर से तमाम तरह के वास्तुदोष पैदा होते हैं। घर पर पुराने कैलेंडर टंगे होने की वजह से घर में सुख-समृद्धि और प्रगति में रुकावटें आती हैं। इसी कारण से हर वर्ष नए साल के आने पर पुराने कैलेंडर की जगह नया कैलेंडर जरूर लगाना चाहिए। नए साल पर नए कैलेंडर को लगाने पर बहुत सारे शुभ मौके प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में नए कैलेंडर दीवारों पर लटकाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
विज्ञापन


- वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को सबसे शुभ और अच्छा फल देने वाली दिशा माना गया है क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इसके साथ पूर्व दिशा सूर्यदेव की दिशा है जो आत्म सम्मान, ऊर्जा, नेतृत्व और यश के प्रतीक है। ऐसे में पूर्व दिशा की दीवारों पर भगवान सूर्य से जुड़े हुए कैलेंडर लगाना शुभ रहता है। उगते हुए सूर्यदेव की फोटो लगाएं।
विज्ञापन


- भगवान के कैलेंडर को उत्तर, पश्चिम और पूर्व की दीवारों पर लगना शुभ माना गया है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि कैलेंडर में हिंसक जानवरों और नकारात्मक चित्र उसमें न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वास्तुशास्त्र में उत्तर की दिशा कुबेर की दिशा मानी गई हैं। ऐसे में उत्तर दिशा की दीवारों पर माता लक्ष्मी और कुबेर देव की तस्वीरों के अलावा हरियाली और प्रकृति से जुड़ी हुई तस्वीरें लगाना ज्यादा अच्छा रहता है।


- वास्तु में दक्षिण दिशा को रुकावट और ठहराव की दिशा मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए।

- घर के किसी भी दरवाजे पर आगे या पीछे की ओर कैलेंडर न लटकाएं। ऐसा करना परिजनों की आयु के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके अलावा अक्सर कुछ लोग नया कैलेंडर को पुराने कैलेंडर के ऊपर लगा देते हैं क्योंकि पुराने कैलेंडर से उन्हें भावनात्मक लगाव हो जाता है। जिस वजह से वह उसे उतारते नहीं हैं। वास्तु की मानें तो पुराने कैलेंडर लगाना अशुभता का संचार करता है। 

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed