फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   shani transit in 2022 start these zodiac signs on shani sade sati

Shani Sade Sati : साल 2022 में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किस राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती

Fri, 10 Dec 2021 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 10 Dec 2021 07:07 AM IST
सार

29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। साल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशि वालों को राहत मिलेगी तो कुछ की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
shani transit in 2022 start these zodiac signs on shani sade sati
24 जनवरी 2020 से मकर राशि में मौजूद हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनि का राशि परिवर्तन नए साल 2022 में होने जा रहा है। शनि का राशि परिवर्तन किसी एक राशि में करीब ढाई साल वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद अगली राशि में प्रवेश करते हैं। इसके पहले शनि 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में मौजूद हैं। शनि के मकर राशि में मौजूद होने से इस समय मकर, धनु और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती के अलग-अलग चरण चल रहा है। वहीं मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या मौजूद है। करीब ढाई साल बाद 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। साल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशि वालों को राहत मिलेगी तो कुछ की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


शनि अगले साल 2022 में कुंभ राशि में आ जाएंगे जो इस राशि में 29 मार्च 2025 तक रहेंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद कुछ समय के लिए दोबारा से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 05 जून 2022 को मकर राशि में वक्री चाल से चलने लगेंगे। शनि मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे फिर इसके बाद कुंभ राशि में वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन


शनिदेव साल 2022 के शुरुआती दिनों में मकर राशि में ही मौजूद रहेंगे। ये इस राशि में 28 अप्रैल 2022 तक रहेंगे। फिर 29 अप्रैल 2022 शनि कुंभ राशि में आ जाएंगे। 28 अप्रैल 2022 तक मकर, धनु और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी। शनि 29 अप्रैल 2022 से लेकर 11 जुलाई तक कुंभ राशि में रहेंगे। ऐसे में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी। शनि के कुंभ राशि में जानें की वजह से धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी वहीं तुला और मिथुन राशि से शनि की ढैय्या।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed