नमक केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में भी इसे खास महत्व दिया गया है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, नमक का संबंध सुख-समृद्धि और घर की सकारात्मक ऊर्जा से होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे चंद्रमा और शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। यही वजह है कि घर की रसोई में नमक रखने की दिशा, पात्र और उसके रखरखाव को लेकर कई वास्तु नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि नमक को सही तरीके से रखने से घर में सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं किचन में नमक रखने का सही वास्तु नियम क्या है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु टिप्स: स्टील या कांच किस डिब्बे में रखना चाहिए नमक? जानें वास्तु के 5 जरूरी नियम
Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक को सही तरीके से रखने से घर में सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं किचन में नमक रखने का सही वास्तु नियम क्या है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2. नमक के लिए कैसा होना चाहिए बर्तन?
वास्तु की मान्यताओं के अनुसार, नमक को रखने के लिए कांच या सिरेमिक से बने पात्र का चुनाव करना अच्छा माना जाता है। इसके लिए साफ और सूखे डिब्बे का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, नमक को लोहे या स्टील के बर्तन में रखने से बचने की सलाह दी जाती है। पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं में इन धातुओं का संबंध शनि ग्रह से जोड़ा जाता है।
3. हमेशा ढक्कन लगाकर रखें नमक
किचन में नमक को कभी भी खुले बर्तन में नहीं छोड़ना चाहिए। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे हमेशा ढक्कन बंद करके रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नमक को खुला रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, डिब्बे की नियमित सफाई भी जरूरी है, ताकि उसमें धूल-मिट्टी या अन्य अशुद्धियां जमा न हों।
4. नमी और गंदगी से दूर रखें नमक
नमक के डिब्बे को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां पानी या नमी पहुंचने की संभावना न हो। इसे कूड़ेदान के आसपास रखने से भी परहेज करना चाहिए। नमक निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखे चम्मच का उपयोग करें। इससे नमक में नमी जाने और उसके गीला होकर जमने की समस्या से बचा जा सकता है।
5. दूसरे मसालों से अलग रखें नमक
वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, नमक को अन्य मसालों से अलग रखना बेहतर माना जाता है। इसके लिए किचन में एक निश्चित और साफ स्थान निर्धारित कर सकते हैं। इसके अलावा, घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के पारंपरिक उपाय के तौर पर कांच की कटोरी में सेंधा नमक रखने की भी मान्यता है। इस कटोरी में रखे नमक को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।
वास्तु टिप्स: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये पांच चीजें, घर में आती है आर्थिक तंगी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
