Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी नहीं तो किसी से मतभेद पैदा हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा, इसलिए थोड़ा सावधान रहें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
जो जातक व्यापार में हैं उन्हें आज अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिल सकते हैं। दिन में मिले मौके का आपको भरपूर फायदा उठाना होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
मानसिक परेशानियों की वजह से आपका मन विचलित रहेगा, इसलिए सावधानी पूर्वक कार्य करें। विधार्थियों के लिए यह दिेेन खास हाे सकता है, परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आय के नए स्रोत्र बनेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला