जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है ऐसे जातको का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ऐसे जातक देखने में सुंदर, आकर्षक और कलाकार होते हैं। भौतिक सुखों को भोगने वाले होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 ये कहता है कि इस वर्ष आप अपने परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। अगर आप शादी योग्य हैं तो इस साल आपका विवाह हो सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में प्रवेश कर चुके जातकों के लिए सलाह ये है वैवाहिक जीवन के लिए आपसी समझ बेहद ज़रूरी है और सफल वैवाहिक जीवन का यही राज़ भी है। साथ ही रिश्तों में किसी बात को छिपाएँ नहीं। जहां तक प्रेम-संबंधों का सवाल है तो साल 2020 इसके लिए कुछ ख़ास अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। एक-दूसरे पर आरोप लगाने से बचें, नहीं तो आपके रिश्ते हमेशा के लिए ख़राब हो सकते हैं। जहां तक आर्थिक जीवन का सवाल है तो आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है। धन के मामले में किसी पर जरुरत से ज्यादा विश्वास करना सही नहीं होगा। उनकी तरफ से आपको धोखा मिल सकता है। यदि आप पुरुष हैं तो कार्यक्षेत्र में किसी महिला के सहयोग से आप तरक्की करेंगे। आर्थिक प्रबंधन पर आपको अधिक जोर देना होगा। सकारात्मक परिणाम के लिए सकारात्मक रुख अपनाएं। साथ ही चीज़ों की बेहतरी के लिए आप अंक ज्योतिष के आधार पर नाम में सुधार भी कर सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।