{"_id":"6b0ae2d714a78647b8081a11","slug":"supriya-sule-and-dmk-mps-to-sit-apart-from-india-bloc-in-lok-sabha-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससंद का विशेष सत्र: इंडिया गठबंधन से अलग बैठेंगीं सुले और डीएमके एमपी, लोकसभा सचिवालय ने बदली सीटें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ससंद का विशेष सत्र: इंडिया गठबंधन से अलग बैठेंगीं सुले और डीएमके एमपी, लोकसभा सचिवालय ने बदली सीटें
Sat, 28 Nov 2026 07:50 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सुप्रिया सुले
- फोटो : एएनआई/संसद टीवी/वीडियो ग्रैब
लोकसभा के विशेष सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने एनसीपी-एसपी और डीएमके सांसदों की सीटों की स्थिति में बदलाव किया गया है। अब पार्टी के सांसद लोकसभा में इंडिया गठबंधन के सांसदों से अलग बैठेंगे। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब डीएमके ने केंद्र सरकार के संशोधित परिसीमन विधेयकों का समर्थन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
डीएमके ने इस साल की शुरुआत में इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद लोकसभा में अलग बैठने की मांग की थी। पार्टी सांसद कनिमोझी ने मई में लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखकर सीटों के अलग आवंटन का अनुरोध किया था। यह घटनाक्रम तमिलनाडु में कांग्रेस के डीएमके से संबंध तोड़ने और सरकार गठन में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का समर्थन करने के बाद हुआ था।
विज्ञापन
सुप्रिया सुले अब डीएमके सांसदों के साथ बैठेंगी
सीटों में हुए बदलाव का असर समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस के कुछ सांसदों पर भी पड़ा है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले को अब डीएमके सांसद कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठने की जगह आवंटित की गई है।
विज्ञापन
लोकसभा सचिवालय की 28 नवंबर 2026 की इस सूची में कुल 97 सांसदों के डिवीजन/सीट नंबर आवंटित या दोबारा आवंटित किए गए हैं। इसमें सांसदों के पुराने और नए सीट नंबर दिए गए हैं। इसमें खास बात यह है कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले का सीट नंबर 434 से बदलकर 358 हो गया है। वहीं, डीएमके के कई सांसदों के सीट नंबरों में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले का पुराना सीट नंबर 434 था, जिसे बदलकर 358 कर दिया गया है। वहीं डीएमके सांसद ए. राजा का सीट नंबर 500 से बदलकर 356 कर दिया गया है। डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि का पुराना सीट नंबर 435 था। अब उन्हें 357 नंबर की सीट आवंटित की गई है। डीएमके सांसद दयानिधि मारन का सीट नंबर 439 से बदलकर 359 कर दिया गया है। डीएमके सांसद टीआर बालू को पहले 496 नंबर की सीट आवंटित थी। अब उनका नया सीट नंबर 355 कर दिया गया है। उनके नंबर में 141 स्थान का बदलाव हुआ है।
