बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2020: मूलांक 5

ज्योतिष ड्स्क, अमर उजाला

जिन लोगों का जन्म माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो ऐसे जातकों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध ग्रह के प्रभाव वाले जातक संवाद शैली के धनी होते हैं। ये बुद्धिमान, चतुर और हाजिर जवाबी होते हैं। इस वर्ष मूलांक 5 वाले अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे, किंतु आप परिस्थिति को संभालने में सक्षम होंगे। अगर किसी से प्यार है तो उसे आप अपने दिल की बात कह सकते हैं उत्तर सकारात्मक मिलेगा। आर्थिक जीवन में बैलेंस बनाने की आवश्यकता होगी। ज़रुरत से ज्यादा धन खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। उनके साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। पढ़ाई के लिए यह साल अच्छा रहेगा। इस साल कई चुनौतियां आपकी परीक्षा लेंगी। अतः आपको अपने स्वभाव और सोच पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यस्थल पर वाद-विवाद करने से बचें, अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके साथ ही अपने गुस्से पर काबू रखें और सोच-विचार कर बोलें। इससे आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। दोस्तों और लोगों से सलीके से पेश आएं। आप अपने सकारात्मक स्वभाव से कैरियर की नई ऊंचाई पर पहुंंचेंगे। वित्त संबंधी मामलों में सतर्क रहें। पूरे साल पैसे का आगमन होता रहेगा, लेकिन खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी। छात्रों को अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको पढ़ाई में अतिरिक्त समय भी देना होगा और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करनी होगी। अतः आप शांत रहें, आत्मविश्वास में कमी ना आने दें और जिन्दगी को एक सुखद मोड़ पर ले जाएं।
विज्ञापन

Recommended

29 अक्तूबर तक इन तीन राशि के लोग रहें सावधान, नौकरी-रिश्तों और बिजनेस में आएगा उतार-चढ़ाव

12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed