बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2020: मूलांक 3

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21, या फिर 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 है। मूलांक 3 का स्वामी गुरु बृहस्पति है। इस मूलांक के लोग स्वाभिमानी, विचारक, दूरदृष्टा और ज्ञानी होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक जीवन अच्छा बीतेगा। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। इस वर्ष आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने विवेक के साथ-साथ अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आपके लिए इस साल भी कुछ ख़ास नया नहीं होगा, हालाँकि इसका मतलब यह नहीं कि आप प्रयास करना ही छोड़ दें। आप अपने स्तर पर प्रयास करते रहें। साल 2020 के शुरुआती दौर में आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन स्थितियों में जल्द ही सुधार भी हो जाएगा और आपको कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको परिणाम भी उतने ही अच्छे मिलेंगे। इस दौरान आपके समझ में भी वृद्धि होगी और आप अपने कार्यों को सरलतापूर्वक पूरा करेंगे। वर्ष 2020 में आपको कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको विचलित नहीं होना है, बल्कि आपको इस दौरान सकारात्मक रहना है। इस दौरान आप अपनी योग्यता और काबिलियत से अच्छे परिणाम पाएंगे। आपके व्यक्तित्व और चरित्र में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको कुछ अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। इस साल आपको सामाजिक दायरे बढ़ाने के लिए कई मौके मिलेंगे और समाज के लोगों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल रहेगा और पूरे साल आप अपने बच्चों के साथ सुखद पल बिताने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

Recommended

29 अक्तूबर तक इन तीन राशि के लोग रहें सावधान, नौकरी-रिश्तों और बिजनेस में आएगा उतार-चढ़ाव

12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
12 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed