यह वर्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कई मामलों में प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना होगा, ऐसे में संयम और अनुभव से काम लेना आपके हित में रहेगा। सामाजिक मामलों एवं दूसरों के विषय में हस्तक्षेप मान हानि का कारण बन सकता है।
महत्वपूर्ण मामलों को गुप्त रूप से पूरा करें, दूसरों पर जाहिर करने से काम बाधित हो सकता है। विश्वासपात्रों से धोखा मिलने की संभावना है। न्यायिक मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा, अदालती मामलों में विजयी हो सकते हैं। वर्ष के उत्तरार्द्घ में चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
आर्थिक दृष्टि से वर्ष सुखद रहेगा। विज्ञान एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को उन्नति की खुशी होगी। व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेड़िकल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।