इस साल बीते वर्ष से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और नए कार्यों की शुरूआत कर सकते हैं। विकास कार्यों में नए सहयोगी मिलेंगे। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और साहस से काम लें।
सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मकान या जमीन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबारियों को साझेदारी के व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। किसी नए उद्योग की स्थापना संभव है।
पढें, साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 सितम्बरछात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, पशुचिकित्सा, विज्ञापन, केमिस्ट, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। नौकरी में अधिकारी पक्ष उन्नति में सहायक रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।