सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता उन्नति प्रदायक रहेगा। जीवन में रोमांस और उत्साह की वृद्घि होगी। मिथुन राशि वालों के लिए भी सप्ताह कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। लेकिन तुला राशि वालों का खर्च बढ़ने से उनका बजट बिगड़ेगा। इस हफ्ते और भी बहुत कुछ होने वाला है बता रहे हैं आपके सितारे
मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। काम की व्यस्तता रहेगी बावजूद इसके मनोविनोद के लिए समय निकाल पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में नयी साझेदारी हो सकती है। कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है। प्रबंधन की योग्यता का लाभ मिलेगा।
वृष (22 अप्रैल - 20 मई)बदलाव का समय है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। खरीदारी में धन खर्च होगा। सेहत के प्रति सजग रहें।
मिथुन (21 मई -20 जून)यह हफ्ता सुखद रहेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। सहयोग की भावना बढ़ेगी, सम्मान का लाभ मिलेगा। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, मौके का लाभ उठाएं। यात्रा का योग है, सफर पर जा सकते हैं।
कर्क (21 जून - 20 जुलाई)इस हफ्ते व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक दृष्टि से कुछ बदलाव हो सकता है, जिसका लाभ भविष्य में प्राप्त होगा। किसी विषय को लेकर वैचारिक उलझनों में रह सकते हैं। अपने हित के साथ समझौता करने की बजाय, अपना पक्ष मजबूती से रखें।
सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)यह हफ्ता लाभप्रद रहेगा। उत्साह और रोमांस में वृद्घि होगी। आर्थिक दृष्टि से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचना होगा। बीमा एवं टैक्स से संबंधित विषयों में सोच-समझकर फैसला लें।
कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)इस हफ्ते कोई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। रिश्तों में आपसी ताल-मेल की कमी से परेशानी हो सकती है। कोई सीक्रेट डील या समझौता हो सकता हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)नई शुरूआत का समय है। पुराने मुद्दों को लेकर सोच-विचार में नहीं उलझें। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक क्षमता का लाभ मिल सकता है। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा।
वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)इस हफ्ते कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग इंटरव्यू कॉल के इंतजार में हैं, उनके इंतजार की घड़ी खत्म होगी। काम का दबाव बढ़ेगा, खुद को तैयार रखें। लोगों से मिलना जुलना हो सकता है।
धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। घर की मरम्मत और सजावट पर ध्यान देंगे। मित्रता और जान-पहचान का लाभ मिलेगा।
मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)वैचारिक उलझनों में कमी आएगी। प्रगति के लिए अपने नज़रिये में बदलाव लाएंगे। धनार्जन और उन्नति का मार्ग बनेगा। आपके कार्य और व्यवहार की प्रशंसा होगी। मनोबल बढ़ेगा।
कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)व्यवसायिक योग्यता को निखारने की कोशिश करें। किसी भी कीमत पर स्वाभिमान के साथ समझौता न करें। पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा। अतिथियों का आगमन होगा, मेहमाननवाजी के लिए तैयार रहें।
मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। कुछ नया करने की सोच सकते हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका सामना करें, बाधाएं हटती जाएंगी।