फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Public Exam Reforms: HPTF Seeks Suggestions from Students, Parents and Teachers Till September 13

कैसी होनी चाहिए देश की परीक्षा व्यवस्था?: हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक भेजें अपनी राय

Fri, 04 Sep 2026 03:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 03:23 PM IST
सार

Public Exam Reforms: सार्वजनिक परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने इसके लिए देश के लोगों से भी सुझाव मांगे हैं। सुझाव 13 सितंबर 2026 तक भेजे जा सकते हैं। जानिए कौन सुझाव भेज सकता है और प्रक्रिया क्या है...
 

विज्ञापन
Public Exam Reforms: HPTF Seeks Suggestions from Students, Parents and Teachers Till September 13
Public Exam Reforms - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Public Exam Reforms: सार्वजनिक परीक्षाओं की व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स (एचपीटीएफ) ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों से सुझाव और सिफारिशें मांगी हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में ऐसे सुधार करना है, जिससे व्यवस्था अधिक मजबूत, पारदर्शी और छात्रों के हित में बन सके।

विज्ञापन


टास्क फोर्स का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में छात्रों और अन्य हितधारकों की राय महत्वपूर्ण है। लोगों से मिले सुझावों के आधार पर परीक्षा प्रक्रिया में सार्थक सुधारों की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

कौन लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं?

हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने समाज के अलग-अलग वर्गों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसमें शामिल हैं:

  • छात्र
  • अभिभावक
  • शिक्षक
  • आम नागरिक


इनसे परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए रचनात्मक सुझाव और सिफारिशें देने की अपील की गई है।

सुझाव कैसे भेज सकते हैं?

लोग अपने सुझाव आधिकारिक माध्यमों से भेज सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट, ईमेल, व्हाट्सऐप और टोल-फ्री हेल्पलाइन की सुविधा दी गई है।

  • वेबसाइट: examreforms-taskforce.dopt.gov.in
  • ईमेल: ExamReformsTaskforce@dopt.gov.in
  • व्हाट्सऐप: +91 7827042830 पर “hptf” लिखकर भेजें।
  • टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1800-180-4747
विज्ञापन

सुझाव भेजने की अंतिम तारीख क्या है?

सुझाव और सिफारिशें भेजने की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2026 है। इच्छुक छात्र, अभिभावक, शिक्षक और नागरिक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने सुझाव भेज सकते हैं। इस पहल का मकसद देश में ऐसी परीक्षा व्यवस्था तैयार करना है, जो मजबूत, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed