बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस हफ्ते वृश्चिक राशि वालों का धन वृद्घि पर ध्यान केन्द्रित रहेगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

इस हफ्ते कर्क राशि वालों को कोई खुशखबरी मिलेगी तो मीन राशि वाले आनंद के पल बिताएंगे। लेकिन ग्रहों की स्थिति बताती है कि वृश्चिक राशि वालों का पूरा ध्यान धन संबंधी मुद्दों पर केन्द्रित रहेगा। सिंह राशि वालों के परिवार में आपसी स्नेह बढ़ेगा। इस हफ्ते और भी बहुत कुछ होने वाला है जानिए अपनी राशि से।

मेष (22 मार्च- 21 अप्रैल)यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। रिश्तों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबधों में तनाव बढ़ने की संभावना है। सफलता के लिए विचारों को सपष्ट करना होगा। ईश्वर के प्रति विश्वास रखें, समस्याओं से निकलने का मार्ग मिल जाएगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)यह हफ्ता चुनौतिपूर्ण हो सकता है। समस्याओं से घबराएं नहीं, साहस पूर्वक सामना करें। भावनात्मकता की जगह व्यवहारिकता से काम लेना लाभप्रद रहेगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

मिथुन (21 मई -20 जून)आत्मविश्वास में वृद्घि होगी। कोई बड़ा निर्णय इस हफ्ते ले सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। अधिक सोच विचार से बचें और साहसिक निर्णय लेना आपके हित में रहेगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। कोई खुशखबरी मिलेगी। सलाह है कि नम्रता और वाणी में मधुरता बनाए रखें। जरूरत के समय लोगों की सहायता करें। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य एवं प्रेम बढ़ेगा।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)जीवन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। परिवार में आपसी स्नेह बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में आध्यात्मिक विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी एवं व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)दार्शनिक विचार मन में आएंगे। अपने लक्ष्य और जीवन की दिशा का विचार करेंगे। लोगों से मिलने जुलने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक उन्नति की योजनाओं पर जमकर काम करना होगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)उन्नति के लिए अपने गुणों का विश्लेषण करें और सही दिशा में प्रयास शुरू करें। विकास योजना में कामयाबी मिलेगी। लोगों के प्रति स्नेह और सद्भाव बनाये रखें। जरूरत के समय लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)धन वृद्घि पर ध्यान रहेगा, इस दिशा में प्रयास भी करेंगे। सलाह है कि व्यय पर नियंत्रण रखें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। ग़लत सलाह देने वाले लोगों से दूर रहें। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय अपना काम खुद करना आपके हित में रहेगा। उद्देश्य में सफलता पाने के लिए कूटनीति और समझदारी से काम लेना होगा। किसी से अचानक सहयोग मिल सकता है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)अपनी क्षमताओं को जानें और सही दिशा में प्रयास करें। कोई खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। बौद्घिक विकास का समय है।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)पारिवारिक कारणों से यह हफ्ता काफी व्यस्त गुजर सकता है। रचनात्मक विषयों में रूचि बढ़ेगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी। चुनौतियों का सामना डटकर करेंगे।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)यह हफ्ता सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कानूनी मामलों में लापरवही से बचें।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: कन्या सहित इन चार राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, भाग्य रहेगा मजबूत

27 Aug 2026
27 Aug 2026
27 Aug 2026
26 Aug 2026
26 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
26 Aug 2026
26 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
25 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed