बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल, मिथुन पर रहेंगे सितारे मेहरबान

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल) इस हफ्ते नाकारात्मक विचार हावी रहेंगे। सलाह है कि पुरानी बातों को भूलकर नए विचार के साथ आगे बढ़ें, तनाव कम होगा। पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा। क्रोध पर वाणी पर नियंत्रण रखें।  

वृष (22 अप्रैल -20 मई) कार्य के प्रति गंभीर और लगनशील रहेंगे। व्यवहार और बात-चीत की कला का लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में रोमांस बना रहेगा।

मिथुन (21 मई -20 जून) अति उत्साह से बचें। विरोधियों से सावधान रहें, शांतिपूर्वक अपने कार्य में जुटे रहना लाभप्रद रहेगा। उन्नति का मौका मिल सकता है। आपकी सफलता किसी को ईर्ष्यालु बनाएगी।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई) व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। मनोरंजन संबंधियों गतिविधियों में भाग लेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य और सुखद रहेगा।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) हफ्ता उथल-पुथल भरा रह सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर तनाव महसूस करेंगे। यात्रा का योग है। संपत्ति संबंधी विवादों से दूर रहें। निजी स्वतंत्रता चाहेंगे।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) उर्जावान और एक्टिव रहेंगे। प्रगति की ओर बढ़ने के लिए सप्ताह अनुकूल है। भावनात्मक दबाव महसूस कर सकते हैं। विरोधियों पर अपनी योजना एवं कमज़ोरी जाहिर नहीं होने दें।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) सेहत में सुधार होगा और रिश्तों को बेहतर बनाने में सफल होंगे। कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे। जरूरतमंदों की सहायता करें। खर्च बढ़ेगा बजट का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर) दूसरों की सुनेंगे, अपना मत थोपने से बचेंगे। कोई संदेह मिट जाने से, राहत महसूस करेंगे। नए लोंगों से जान-पहचान होगी। मित्रता का दायरा बढ़ेगा। सलाह है कि अपरिचितों पर आंख बंद करके विश्वास न करें।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) इस हफ्ते खर्च और आमदनी दोनों में ही गति बनी रहेगी। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। उन्नति की इच्छा आपको आगे बढने के लिए प्रेरित करती रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) यह हफ्ता अनुकूल रहेगा। अपनी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। भाग्य के सहयोग से कुछ लाभ मिल सकता है। व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी) मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। लोगों से सहयोग प्राप्त करने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। घरेलू विषयों पर खर्च बढ़ सकता है।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च) धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। दान एवं परोपकार के कार्य में आगे रहेंगे। धन संबंधी मामलों को लेकर सक्रिय रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

Recommended

मेष सहित इन 3 राशि वालों की सितंबर में चमकेगी किस्मत, नौकरी-निवेश में मिलेगा शानदार रिजल्ट

31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
31 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
31 Aug 2026
31 Aug 2026
29 Aug 2026
29 Aug 2026
31 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed