फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 सितंबर को शुक्र का तुला राशि में गोचर, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिल सकती है तरक्की

Sat, 29 Aug 2026 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 29 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

सुख और धन के कारक ग्रह शुक्र सितंबर माह के शुरुआती दिनों में अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे जिससे कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। 

 

विज्ञापन
shukra gochar 2026 venus transit in libra on 2 september these zodiac sign will get profit
शुक्र का तुला राशि में गोचर - फोटो : AI
ज्योतिष में शुक्र को सुख, वैभव, भोग विलास, विवाह, प्रेम और सौंदर्य आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। शुक्र जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र अभी कन्या राशि में मौजूद हैं, जो 2 सितंबर को अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर जाएंगे। शुक्र के अपनी स्वराशि तुला में गोचर करने से पंच महापुरुष राजयोग यानी मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। जिससे इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने देखने के मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र 2 सितंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे जो 3 अक्तूबर को वक्री होंगे, इस तरह से शुक्र का गोचर 6 नवंबर तक बना रहेगा। इस दौरान 26 सितंबर को बुध के साछ युति करते हुए लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। 
shukra gochar 2026 venus transit in libra on 2 september these zodiac sign will get profit
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
2 सितंबर को शुक्र के तुला राशि में गोचर करना बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी राशि में शुक्र का गोचर सप्तम भाव में होगा, जिससे आने वाले कुछ दिनों में आपका जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर संग संबंध बेहतर रहेगा। बिजनेस में लाभ प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। वहीं रिश्तों में नया और एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। व्यापार में कुछ आईडिया आपको ऊंचे मुकाम तक ले जा सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। 

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?

shukra gochar 2026 venus transit in libra on 2 september these zodiac sign will get profit
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा, शुभ और शानदार रहेगा। यहां शुक्र का गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होगा जिससे आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आय में तेजी से बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपका कर्मचारियों संग मेल-मिलाप होगा। धन के लेन-देन के मामले में आपको कोई अच्छा फायदा मिल सकता है। 

सितंबर में सूर्य का महागोचर, इन राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर से व्यापार तक मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
shukra gochar 2026 venus transit in libra on 2 september these zodiac sign will get profit
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा और लाभकारी हो सकता है। यहां पर शुक्र का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा, जो करियर और कार्यक्षेत्र पर रहेगा। काम से सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अगर शुक्र के गोचर करने से मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी कोआ मामला आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत संबंधी योजना का लाभ आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। 

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed