बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

इस हफ्ते धनु राशि वालों को सम्मान एवं धन की प्राप्ति

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

इस हफ्ते मेष राशि वाले काफी व्यस्त रहेंगे। किसी प्यार भरे रिश्ते की शुरूआत भी संभव है। तुला राशि वाले खरीदारी के मूड में रह सकते हैं। व्यय होगा। मीन राशि वालों को कार्य में सफलता के लिए जल्दी-जल्दी काम निबटाना होगा। अन्य राशियों के लिए सितारे कहते हैं

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)इस हफ्ते काफी व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक विषयों पर विशेष ध्यान रहेगा। लोन संबंधी किसी विषय को लेकर प्रयासरत रहेंगे। किसी चीज के खरीदने अथवा बेचने की योजना पर काम करेंगे। नयी साझेदारी हो सकती है। प्यार भरे रिश्ते की शुरूआत संभव है।  

वृष (22 अप्रैल-20 मई)उत्साह और उर्जा से भरपूर रहेंगें। प्रतिस्पर्धा में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा। संतान पक्ष से सहयोग अथवा अच्छी ख़बर मिल सकती है।

मिथुन (21 मई -20 जून)इस हफ्ते जीवन में कुछ नये बदलाव हो सकते हैं। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग में वृद्घि होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक और निजी जीवन में कुछ नया हो सकता है। नये रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य आसानी से बन जाएंगे।

सिंह (21 जुलाई-20 अगस्त)परिश्रम से सफलता प्राप्त कर पाएंगे। सिर्फ काम का ही नहीं आराम का भी ध्यान रखें। अपने लिए समय निकालें। लाभ के मुद्दे में सोच-समझकर रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। व्यर्थ भाग-दौर से बचें, मन की आवाज सुनें।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)कारोबार में विस्तार की सोच रहे हैं तो इस कार्य के लिए समय अनुकूल है। यात्राएं करनी पड़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लाभप्रद होगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)यह हफ्ता आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी तो कुछ खुशी मनाने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर सोच-विचार करेंगे जबकि खरीदारी में आपका धन खर्च होने की संभावना है।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)लोगों से जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश करें, फायदा होगा। नयी साझेदारी हो सकती है। कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है। अपनी कला एवं योग्यता को और निखारने की कोशिश करें।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)यह हफ्ता अनुकूल रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी। लेकिन आर्थिक एवं मान-सम्मान का लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन अथवा कार्य क्षेत्र में बदलाव की संभावना है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)रिश्तों में बेहतर तामलेल बनाने की कोशिश करें। जरूरत के वक्त लोगों से मदद मांगने में न हिचकें, आवश्यक सहायता प्राप्त होगी। भ्रम में भटकने की बजाय भविष्य के लिए सोच समझकर योजना बनाएं।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)अपने व्यवहार और कार्यशैली पर ध्यान दीजिए आपकी छवि निखरेगी। संपत्ति के मामले में किया गया प्रयास लाभप्रद होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नयी साझेदारी से खुशी होगी।

मीन (19 फरवरी -21 मार्च)अपनी क्षमताओं को पहचानें और आगे बढ़ने की कोशिश करें। आलस्य से बचें, कार्यों को तेजी से निबटाने होगा। नयी शुरूआत के लिए समय बढ़िया है। भौतिक सुख के साधनों पर व्यय होगा। 
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

05 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
04 Sep 2026
04 Sep 2026
04 Sep 2026
03 Sep 2026
03 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed