बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

मकर राशि में सूर्य का आपकी राशियों पर प्रभाव

राकेश/इंटरनेट डेस्क।

सूर्य देव 13 तारीख की रात में मकर राशि में पहुंच चुके हैं। इस राशि में सूर्य 12 फरवरी तक रहेंगे। सूर्य और शनि पिता पुत्र होने के बावजूद एक दूसरे से शत्रुतापूर्ण संबंध रहते हैं। शत्रु राशि में सूर्य के आने का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होगा। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा के अनुसार मकर राशि में सूर्य का गोचर मेष, वृष, कन्या एवं धनु राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा। जबकि अन्य राशियों पर इसका प्रभाव मिलाजुला रहेगा।

मेष-मन-सम्मान में वृद्घि होगी। अपने दायित्वों को समय से पूरा करके यश प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में अधिकार बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के मौके मिलते रहेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क हो सकता है। व्यापार में लाभ बढ़ेगा।

वृष-प्रयास सफलत होगा, मनोकामना पूरी होगी। उच्चाधिकारियों एवं वरिष्ठों लोगों से सहयोग मिलेगा। पिता से अच्छे संबंध बनेंगे, लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी।

मिथुन-स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव एवं मानसिक उलझनों में वृद्घि होगी। खान-पान में अधिक तैलीय एवं मसालेदार चीजों से परहेज रखें। आर्थिक फैसले समझदारी से लेने होंगे, नुकसान हो सकता है। मित्रों से सहयोग में कमी आएगी। अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में संयम बरतें।

कर्क-शरीर में उष्णता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर रोग एवं बुखार की संभावना है। मन में उथल-पुथल मची रहेगी। धन हानि की आशंका है। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह-आय-व्यय में असंतुलन से बजट बिगड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति बनाये रखने के लिए संयम और समझदारी से काम लेना होगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यवसाय में हानि की आशंका है।

कन्या-कार्य क्षेत्र में अधिकार एवं कार्य का विस्तार हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति होगी। कोई चाहत पूरी हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा।

तुला-स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन की चंचलता बढ़ेगी। कार्य से मन नहीं लगेगा। विरोधी प्रबल रहेंगे, सावधान रहें। कार्यों में बाधा आ सकती है, योजना बनाकर काम करें। लोगों से सहयोग में कमी आएगी।

वृश्चिक-परिवार में किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें, नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई आवश्यक कार्य बाधित हो सकता है।

धनु-उत्साह का संचार होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय में प्रगति होगी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर-किसी बात को लेकर आशंकित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल की कमी से परेशानी होगी। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग की कमी होगी। साझेदारों से मतभेद हो सकता है।

कुंभ-जोखिम से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से कार्य बाधित हो सकता है। चिंता में वृद्घि होगी। पिता एवं पिता समान व्यक्तियों से मतभेद बढ़ सकता है। कार्य क्षेत्र में कठिनाई बढ़ेगी। संयम से काम लेना होगा।

मीन-पारिवारिक जीवन में कठिनाई आएगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म में रूचि होगी। किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें, मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

विज्ञापन

Recommended

Aaj Ka Rashifal: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

23 Aug 2026
23 Aug 2026
23 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
22 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
21 Aug 2026
21 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed