वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते वृश्चिक राशि वालों को अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या जल्दबाजी करने से बचना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने साझेदार पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें।
इस सप्ताह आकस्मिक खर्चों की वजह से आपकी जमा पूंजी अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचते हुए अपने ग्राहकों और साझेदारों के साथ संबंधों में सुधार लाने की आवश्यकता रहेगी। बाजार में फंसे हुए धन को निकालने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे।
इस सप्ताह छात्र वर्ग का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में वृश्चिक राशि के जातक वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट आदि लगने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में दिखावे से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़-चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।