धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा आपाधापी भरा रह सकता है। इस हफ्ते आपको घर-परिवार से लेकर करियर-कारोबार तक के लिए खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी और सप्ताह के अंत तक आप अपने जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फलदायी होगी, लेकिन इस दौरान आपके संबंध प्रभावी लोगों के साथ बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।
कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज को कम तवज्जो दे सकते हैं। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से थोड़ा विपरीत रहने वाला है। इस दौरान किसी पुराने रोग के उभरने से शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। फेमिली और लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन पीले पुष्प चढ़ाकर भगवान विष्णु की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।