बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

राहु-केतु स्थान परिवर्तन का आपकी राशि पर असर

राकेश/इंटरनेट डेस्क।

मकर संक्रांति के दिन राहु और केतु स्थान परिवर्तन करेंगे इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग अलग होगा। कहीं इससे खुशहाली आएगी तो कहीं तकलीफ भी उठानी पड़ सकती है।

ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा कहती हैं कि राहु का तुला राशि में आकर शनि के साथ मिलन 147 वर्षों के बाद हो रहा है। शनि और राहु का संयोग तुला राशि वालों के लिए लकी रहना चाहिए। लेकिन मानसिक परेशानी में वृद्धि हो सकती है। आप भी देखिए आपकी राशि को राहु-केतु कैसे प्रभावित करेंगे।

मेष
स्वास्थ्य की दृष्टि से राहु केतु का स्थान परिवर्तन आपके लिए अनुकूल नहीं। जीवनसाथी की स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ेगी। आलस्य में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास कम होगा। किसी भी मुद्दे पर अधिक सोच-विचार करेंगे और आशंकित रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन एवं जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

वृष
स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन लापरवाही से बचना होगा क्योंकि राहु अनुकूल है और केतु प्रतिकूल। विरोधियों का पराभव होगा। आकस्मिक खर्चों में वृद्धि होगी, बजट का ध्यान रखना होगा। यात्राओं में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से विवादों में न उलझें। जो लोग कार्य क्षेत्र में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं उन्हें कामयाबी मिल सकती है। ऋण संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है। कई पुराने मामलों में राहत महसूस करेंगे। 

मिथुन
नौकरी में पदोन्नति एवं लाभ वृद्धि की संभावना बन रही है। शेयर के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। लेकिन घरेलू मामलों में परेशानी हो सकती है। मान-सम्मान का ध्यान रखना होगा। कोई गलत आरोप भी लग सकता है। छात्रों को पढ़ाई के मामले में कोताही से बचना होगा।

कर्क
कैरियर की दृष्टि से राहु केतु का स्थान परिवर्तन आपके लिए सुखद रहेगा। अपेक्षित स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि एवं पदोन्नति हो सकती है। वाहन सुख मिलने के भी योग बनेंगे। जबकि पारिवारिक मामलों में परेशानी बढ़ेगी। माता-पिता से मतभेद हो सकता है अथवा इनकी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह
जिन कार्यों में पिछले साल से अवरोध आ रहा था उसमें अनुकूलता आएगी। लेकिन केतु के प्रभाव के कारण मेहनत के बाद ही भाग्य का सहयोग मिलेगा अथवा प्रयास में कमी न करें। बहुत सी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी की बात चल सकती है।

कन्या
राहु केतु का स्थान परिवर्तन आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। खान-पान के मामले में लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य प्रभावित होगा, वायरस जनित रोग सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। करियर में भी उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। शेयर के कारोबार में समझदारी से काम लें। पैसा अटक सकता है। कोई धोखा दे सकता है। व्यंग्यपूर्ण शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा विवादों में उलझेंगे।

तुला
आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहेगी। प्रयास करने पर भाग्य का सहयोग भी मिलता रहेगा। उन्नति होगी लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। चिड़चिड़ापन बढ़ेगा, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। जीवनसाथी के संदर्भ में चिंता में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को कार्य क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारों से मतभेद एवं व्यवसाय में हानि हो सकती है।

वृश्चिक
आर्थिक मामलों में सावधनी बरतने की जरूरत है। उधार लेन-देन से बचें अन्यथा अपना ही धन वापस मिलने में परेशानी आएगी। आकस्मिक खर्चों में वृद्धि होगी। ऋण संबंधी चिंता दूर होगी। जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा लेकिन किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अदालती मामलों में विजयी हो सकते हैं।

धनु
राहु की स्थिति अनुकूल है जबकि केतु प्रतिकूलता दर्शा रहा है। धन लाभ बढ़ेगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। व्यवसाय एवं नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। मान-सम्मान को लेकर चिंतित रहेंगे। घरेलू मामलों को लेकर उलझन में रहेंगे। कार्य स्थल पर सजग रहें।

मकर
आपके लिए मिलाजुला रहेगा राहु केतु के स्थान परिवर्तन का फल। निजी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति को नये स्थान पर नौकरी मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अनुकूलता बनी  रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। शरीर के ऊपरी भाग में तकलीफ महसूस करेंगे। जमीन-जायदाद एवं वाहन संबंधी मामलों में परेशानी होगी। माता-पिता से मतभेद हो सकता है।

कुंभ
स्वास्थ्य में सुधार होगा। रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं विरोधी पक्ष कमजोर होंगे। कभी-कभी राहु के प्रभाव के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। करियर के क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन अतिआत्मविश्वास से बचें। तंत्र-मंत्र एवं दर्शन संबंधी विषयों में रूचि बढ़ेगी। छोटी-बड़ी कई यात्राएं करेंगे, सफर में तकलीफ हो सकती है।

मीन
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यसायियों को समझदारी से काम लेना होगा, गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। आकस्मिक व्यय से परेशानी महसूस करेंगे। वाणी एवं व्यवहार में संयम बरतने की जरूरत है अन्यथा सगे-संबंधियों से विवाद हो सकता है। नौकरी में लापरवाही से बचें अन्यथा समस्याओं का सामाना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

Recommended

Aaj Ka Rashifal: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

23 Aug 2026
23 Aug 2026
23 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
22 Aug 2026
22 Aug 2026
22 Aug 2026
21 Aug 2026
21 Aug 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed