सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय लोगों अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके सामने आर्थिक चुनौतियां बनी रहेंगी। अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपको धन उधार तक लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि वे आपके काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। क्रोध में आकर या फिर भावना में बहकर इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी कहा जाएगा। इस हफ्ते आपको कारोबार में उतार-चढ़ाव भरी स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। मार्केट में अपनी साख को बचाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। पारिवारिक दृष्टि से समय बदलाव पूर्ण बन रहा है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी घरेलू समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति के माध्यम से उसका समाधान खोजने में काफी हद तक सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।