अरविंद केजरीवाल वह नाम है जो आज आम आदमी का चेहरा बन चुका है। 4 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाले चुनाव में वह आम आदमी का प्रतिनिधित्व का दावा करते हुए चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
लेकिन सवाल उठता है कि भारतीय राजस्व सेवा को छोड़कर राजनीति में आखिर केजरीवाल पहुंचे कैसे और चुनावी दंगल में यह राजनीति के धुरंधरों के सामने टिक पाएंगे। केजरीवाल के सितारों की स्थिति इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए हमने केजरीवाल के सितारों को टटोल कर देखा। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि केजरीवाल की कुण्डली में चन्द्रमा लग्न स्थान में वृष राशि में बैठा है जिससे इनकी राशि और लग्न दोनों ही वृष है। जबकि सिंह राशि में सूर्य, गुरू, बुध और शुक्र ये चारों ग्रह एक साथ बैठे हैं जो बहुत ही उत्तम योग है।
लेकिन केतु और राहु के बीच दोनों सभी ग्रहों के आ जाने के कारण इनकी कुण्डली में कालसर्प योग बना हुआ है। वर्तमान में इनकी कुण्डली में गुरू में केतु की दशा चल रही है। यह स्थिति 2012 से जो 2015 के प्रथम तिमाही तक रहेगी। यही कारण है कि इन दिनों केजरीवाल को काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है। ग्रहों की स्थिति का प्रभाव केजरीवाल के सितारों के प्रभाव का विचार करने पर ज्ञात होता है कि 2006 में इनकी गुरु की दशा शुरू हुई। गुरू शुभ फलदायी होने के कारण इसी साल इन्हें रमन मैगसेसे अवार्ड मिला। गुरु के प्रभाव के कारण जन सेवा की भावना बढ़ी और नौकरी छोड़ दी।
2012 में केजरीवाल जनसेवा से आगे बढ़कर राजनीति के मैदान में कूद पड़े और आम आदमी पार्टी के कर्ता धर्ता बन यह परिवर्तन केतु के कारण हुआ है। केजरीवाल इन दिनों केतु की दशा के प्रभाव में हैं इसलिए राजनीति के दांव पेच आजमा रहे हैं। केतु के प्रभाव के कारण ही केजरीवाल ने तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त की।
2013 के चुनाव में केतु इन्हें उम्मीद के आसमान की सैर जरूर कराएगा लेकिन हकीकत इससे अलग ही होगा। 2015 के बाद राजनीति में इनका प्रभाव बढ़ता जाएगा और संभव है कि अगले चुनाव में केजरीवाल कोई बड़ा करिश्मा कर दिखाएं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।