Weekly Horoscope 23 to 29 November 2026: नवंबर का नया सप्ताह 23 से 29 नवंबर तक रहने वाला है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए खास रहेगा। इस दौरान ग्रहों की स्थिति और उनके विशेष संयोग का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इसके प्रभाव से चार राशि के जातकों को करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही आर्थिक मामलों में लाभ होने और परिवार में सुख-शांति बनी रहने के योग हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, किन चार राशियों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहने वाला है।
साप्ताहिक लकी राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, धन लाभ और तरक्की के मिलेंगे अवसर
Weekly Horoscope 23 to 29 November 2026: नवंबर का यह सप्ताह 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों के शुभ संयोग से 4 राशि वालों को करियर में तरक्की, धन लाभ और सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह फलदायी रहने वाला है। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस दौरान आपके प्रयासों को सफलता मिल सकती है और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर भी मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति के मामलों में आने वाला समय अच्छा रहेगा।
गुरु-चंद्रमा युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में इजाफा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के जीवन में इस सप्ताह सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार का सहयोग आपके लिए बड़ी ताकत साबित होगा। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे और मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2027: नए साल में खुलेंगे तरक्की के रास्ते या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें 12 महीनों का हाल
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लकी रहने वाला है। इस दौरान आपको कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिनका लाभ उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के कद एवं पद में वृद्धि हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कई मायनों में खास रह सकता है। वहीं, लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सरकारी विभाग में लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने की अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता आपको मिलती दिख रही है और कोई आपके लिए नई योजना भी लेकर आ सकता है।
वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2027: धन और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा नया साल? जानें जनवरी से दिसंबर तक का हाल
ज्योतिष भविष्यफल 2027: कैसा रहेगा 2027? जानें नए साल का जनवरी से दिसंबर तक हर माह का राशिफल
