मेष राशि: आज आप फैसला करेंगे कि अपने साथी के साथ संबंध लंबे समय तक चलायें अथवा नहीं। अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने व निर्णय लेने के लिए यह उत्तम समय है।
वृष राशि: आप यह निश्चित कर लें कि आप अपने चाहने वाले के प्रति वफादार एवं रोमांस से भरपूर रहेंगे। हो सके तो अपने साथी को अहसास करायें कि आप उसके प्रति कितने चिंतित हैं। आज के दिन को भरपूर जीने के लिए उचित होगा कि आप शहर से बाहर कहीं पिकनिक पर या खाने पर चले जाएं। अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को बढ़ावा देते हुए यह भी जरूरी है कि आपसी रिश्तों में रोमांस को भी बढ़ाया जाए।
मिथुन राशि: यद्यपि आप अपने रिश्तों की गरिमा से खुश हैं, तब भी आप पायेंगे कि आज आप या आपका साथी अत्यन्त व्यस्त हैं, जिस कारण से आप अपने आपको अवांछनीय महसूस करेंगे व अपने साथी के प्यार में कमी महसूस करेंगे। आपको अपने साथी से इस विषय पर खुलेपन से विचार करना होगा, जिससे ईमानदारी से इस समस्या का हल निकाला जा सके। यह कठिन समय जल्दी ही गुजर जायेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।