Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu tips for puja at home what is the right way to worship ghar ke mandir me puja karne ka sahi tarika

घर के मंदिर में पूजा करते समय रखें वास्तु के इन नियमों का ध्यान, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली

Wed, 18 Nov 2026 12:50 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 18 Nov 2026 12:50 PM IST
सार

Vastu Tips: पूजा करते समय कुछ जरूरी नियमों का पालन करना भी आवश्यक माना जाता है। खासतौर पर घर के मंदिर में पूजा करने के तरीके से लेकर दीपक जलाने और भगवान की मूर्ति स्थापित करने तक कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Vastu tips for puja at home what is the right way to worship ghar ke mandir me puja karne ka sahi tarika
घर के मंदिर में पूजा के नियम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Vastu Tips For Puja At Home: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। घरों में सुबह और शाम नियमित रूप से भगवान की पूजा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। सप्ताह के अलग-अलग दिन देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं और उसी के अनुसार उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। हालांकि, पूजा करते समय केवल मंत्रों और विधियों का ध्यान रखना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सही दिशा और पूजा करने के तरीके का भी विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र में पूजा से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में पूजा करने का सही तरीका क्या है और पूजा बैठकर करनी चाहिए या खड़े होकर।

विज्ञापन

 

 

वास्तु शास्त्र: नया घर खरीदने से पहले जान लें वास्तु के ये जरूरी नियम, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन

 

 

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पूजा करते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पूजा के दौरान व्यक्ति का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही पूजा में इस्तेमाल होने वाली घंटी, धूप, दीपक और अगरबत्ती जैसी सामग्री अपने दाहिनी ओर रखनी चाहिए। मान्यता है कि पूर्व दिशा को शक्ति और शौर्य का प्रतीक माना जाता है। वहीं, उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है। इसलिए रोजाना पूजा करते समय इन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

  • वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पूजा करते समय पूजन सामग्री को सही स्थान पर रखना भी जरूरी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि पूजा के दौरान आवश्यक सामग्री जैसे फूल, अक्षत, चंदन, जल और अन्य पूजन सामग्री अपने बाईं ओर रखनी चाहिए। ऐसा करने से पूजा विधि-विधान से संपन्न होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए पूजा करते समय सामग्री की व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
 
  • वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, पूजा के दौरान सबसे पहले भगवान को तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद स्वयं के माथे पर और फिर पूजा में शामिल अन्य लोगों को तिलक लगाना शुभ माना जाता है। वहीं, पूजा करते समय बैठने के तरीके का भी ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान की आराधना हमेशा आराम से बैठकर और एकाग्र मन से करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बैठकर पूजा करने से मन शांत रहता है और पूजा में ध्यान लगाने में आसानी होती है। इसलिए जल्दबाजी करने के बजाय पूरी श्रद्धा और तसल्ली के साथ पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
 
  • घर में पूजा स्थल बनवाते समय उसकी सही जगह का चुनाव करना भी बेहद जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर के आसपास शौचालय नहीं होना चाहिए। इसके अलावा सीढ़ियों के नीचे भी पूजा घर बनाने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पूजा स्थल का वातावरण शांत, स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए। इसलिए नया मंदिर स्थापित करते समय इन वास्तु नियमों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

 


वास्तु: पूजा घर से जुड़े इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, नहीं तो आर्थिक तंगी का हो सकता है सामना

 

वास्तु शास्त्र: घर में जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed