Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य नक्षत्र गोचर: देवउठनी एकादशी पर सूर्य करेंगे अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Wed, 18 Nov 2026 03:58 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 18 Nov 2026 03:58 PM IST
सार

Surya Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। इस गोचर से कुछ जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Surya Nakshatra Gochar 2026 Anuradha Nakshatra Lucky Zodiac Signs
Surya Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : AI

Sun Transit in Anuradha Nakshatra: 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर सूर्य देव सुबह 3 बजकर 9 मिनट पर शनि के स्वामित्व वाले अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य इस नक्षत्र में 3 दिसंबर 2026 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना सकता है। इस गोचर से कुछ जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

Trending Videos
Surya Nakshatra Gochar 2026 Anuradha Nakshatra Lucky Zodiac Signs
मेष राशि  - फोटो : amarujala

मेष राशि 

  • मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। 
  • इस अवधि में आर्थिक मामलों में मजबूती आने के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। 
  • नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। 
  • मनपसंद नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 
  • वहीं, व्यापार करने वालों के लिए कोई लाभदायक सौदा तय होने की संभावना है, जिससे आमदनी बढ़ सकती है।
Surya Nakshatra Gochar 2026 Anuradha Nakshatra Lucky Zodiac Signs
मिथुन राशि  - फोटो : amarujala

मिथुन राशि 

  • मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कई शुभ संभावनाएं लेकर आ सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी। समाज और नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। 
  • लंबे समय से अटके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने की उम्मीद है। 
  • पुराने कर्ज से छुटकारा पाने में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। 
  • भविष्य को ध्यान में रखते हुए आप किसी नई निवेश योजना पर भी विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Nakshatra Gochar 2026 Anuradha Nakshatra Lucky Zodiac Signs
कन्या राशि  - फोटो : amarujala

कन्या राशि 

  • कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में गोचर अनुकूल रह सकता है। 
  • इस दौरान धन से संबंधित समस्याओं में कमी आने की संभावना है। 
  • नौकरी करने वालों को अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। 
  • कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं। 
  • वहीं, पुराने दोस्तों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। निजी और व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Surya Nakshatra Gochar 2026 Anuradha Nakshatra Lucky Zodiac Signs
धनु राशि  - फोटो : amarujala

धनु राशि 

  • धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। 
  • नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर उनके अच्छे काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। 
  • पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावनाएं भी बन सकती हैं। 
  • इस दौरान आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी, जिसका लाभ करियर में मिल सकता है। 
  • संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। 
  • कारोबारियों को नए अवसर मिलने और मुनाफे में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

 

शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed