Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng shui tips for bedroom decoration aviod these five decorative items kept can cause tension in relationship

फेंगशुई टिप्स: बेडरूम की सजावट में न करें ये गलतियां, रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट

Wed, 18 Nov 2026 09:14 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 18 Nov 2026 09:14 PM IST
सार

Feng Shui Tips For Bedroom: बेडरूम घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जहां पति-पत्नी सुकून के पल बिताते हैं। फेंगशुई मान्यताओं के अनुसार, बेडरूम में रखी कुछ सजावटी चीजें नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं। माना जाता है कि इनका असर वैवाहिक जीवन और पति-पत्नी के आपसी रिश्तों पर भी पड़ सकता है। इसलिए बेडरूम की सजावट करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन
Feng shui tips for bedroom decoration aviod these five decorative items kept can cause tension in relationship
बेडरूम से जुड़े फेंगशुई टिप्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Feng Shui Tips For Bedroom Decorative Items: शादीशुदा जिंदगी में प्यार और आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए घर का माहौल भी अहम माना जाता है। फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, बेडरूम में रखी कुछ सजावटी चीजें नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी हो सकती हैं। यही वजह है कि बेडरूम की सजावट करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। फेंगशुई एक प्राचीन चीनी परंपरा है, जिसमें घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने पर जोर दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखना चाहते हैं, तो फेंगशुई के अनुसार बेडरूम सजाते समय होने वाली इन गलतियों के बारे में जरूर जान लें।

विज्ञापन




धन लाभ के लिए फेंगशुई टिप्स: घर में अपनाएं फेंगशुई के ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर

विज्ञापन



बेड के सामने आइना
फेंगशुई के अनुसार, बिस्तर के सामने आइना लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है जो पति-पत्नी के बीच परेशानियां ला उनके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एक्वेरियम या सजावटी फ़व्वारा 

बेडरूम में पानी से जुड़ी कोई भी सजावटी वस्तु नहीं रखनी चाहिए। जैसे, एक्वेरियम या सजावटी फ़व्वारा। फेंगशुई के अनुसार, इनसे रिश्तों में मतभेद होता है। 

 



बेड की दिशा

बेडरूम में बेड की दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, आपका सिर उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। 




इलेक्ट्रॉनिक सामान
बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान (जैसे टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल) नहीं रखने चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, ये नकारात्मक ऊर्जा (राहु का प्रभाव) बढ़ाते हैं, जिससे मानसिक तनाव और रिश्तों में दूरियां पैदा हो सकती हैं। 


न करें इन रंगों का प्रयोग 
फेंगशुई के अनुसार,  बेडरूम में काले रंग का प्रयोग अशुभ माना जाता है। वहीं लाल रंग का अधिक प्रयोग गुस्सा और विवाद का कारण बन सकता है। संभव हो तो बेडरूम में हल्के और नीले रंग का प्रयोग करें।




वॉलेट फेंगशुई टिप्स: कहीं आपका पर्स तो नहीं बन रहा आर्थिक तंगी की वजह? जानें जरूरी बातें



फेंगशुई टिप्स: आर्टिफिशियल प्लांट्स से घर सजाने का है शौक, तो फेंगशुई की इन बातों को न करें नजरअंदाज



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed