बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

जन्मदिन 13 मार्च, समय-समय पर लाभ प्राप्त होगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

जिन लोगों का जन्मदिन 13 मार्च को है उन्हें इस वर्ष बहुत ही समझदारी और संयम से काम लेना होगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि साल के पूर्वार्द्घ में कई ऐसे मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं जिसको लेकर आप उलझन में रहेंगे। सलाह है कि दूसरों पर अधिक निर्भर नहीं रहें, विश्वासपात्रों का व्यवहार भी निराशाजनक रहेगा।

अप्रैल के बाद स्थितियों में थोड़ा सुधार दिखने लगेगा। अपनी योजनाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। न्यायिक मामलों में विजय हासिल कर सकते हैं। व्यवसायिक दृष्टि से साल 2013 कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। समय-समय पर लाभ प्राप्त होगा और जमा पूंजी में वृद्घि होगी। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर मिलेंगे।

छात्रों को परीक्षाओं में बेहतर परिणाम पाने के लिए अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। केमिस्ट, पैरा मेड़िकल, इंजीनियरिंग, गुप्तचर विभाग, हवाई सेवा, पर्यटन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

Recommended

जन्माष्टमी 2026: इस साल बनेगा द्वापर युग जैसा दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों पर बरसेगी कान्हा की विशेष कृपा

01 Sep 2026
01 Sep 2026
01 Sep 2026
01 Sep 2026
01 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
01 Sep 2026
01 Sep 2026
01 Sep 2026
01 Sep 2026
01 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed