जिन लोगों का जन्मदिन 16 मार्च को है उन्हें इस साल अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष आपकी सफलता का सारा दारोमदार आपकी लगनशीलता और मेहनत पर निर्भर है। इसलिए आलस्य को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें और मौके का लाभ उठाने के लिए तत्पर रहें।
अपने प्रयास से आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में सफल हो सकते हैं। चल-अचल संपत्ति में वृद्घि के योग हैं, मकान की इच्छा पूरी हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से वर्ष के पूर्वार्द्घ से उत्तरार्द्घ अधिक लाभप्रद रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, उन्नति में सहयोग मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी।
पारिवरिक दृष्टि से साल मिलाजुला रहेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों को लगन पूर्वक पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। रेलवे, दूरसंचार, वकालत, बीमा, कमीशन एजेण्ट एवं तकनीकी क्षेत्र में कैरियर निर्माण के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है।